फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मां-बाप नहीं रख सकते अपने बच्चे का नाम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 27 Aug 2018 01:13 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Parents have not right to give name of their child in Denmark
demo
यहां नाम रखना हंसी खेल नहीं। ऐसा नहीं कि आप बच्चे का कुछ भी नाम रख दें। आपको सरकार की ओर से नामों की एक लिस्ट मिलेगी और उसमें से आप नाम चुन सकते हैं। सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग हो, वह भी पूरे विधि-विधान के साथ रखा जाए, लेकिन ऐसा हर जगह नहीं होता। कई देश तो ऐसे हैं, जहां बच्चों के नाम रखने में वहां की सरकार का हस्तक्षेप रहता है।
Parents have not right to give name of their child in Denmark
demo
सरकार की अपनी एक लिस्ट होती है, जिसमें छोटे बच्चों के नाम दर्ज होते हैं। आपको सरकार की उसी लिस्ट के अनुसार अपने बच्चों के लिए नाम चुनने होते हैं। डेनमार्क में ऐसा ही होता है। डेनमार्क में एक सख्त नियम यह है कि जब किसी बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता को सबसे पहले उसके जन्म की जानकारी सरकार को देनी होती है।
Parents have not right to give name of their child in Denmark
baby
बच्चे की पूरी डिटेल देनी होती है, जैसे बच्चा लड़का है या लड़की। जब बच्चे का नाम सरकार की लिस्ट में शामिल हो जाता है, तब बच्चों के घर माता-पिता के पास नामों की एक लिस्ट आती है। अगर आपका लड़का है, तो उस लिस्ट में सभी लड़कों के नाम दर्ज होते हैं और उन्हीं में से एक नाम आपको अपने बच्चे के लिए रखना होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parents have not right to give name of their child in Denmark
baby
लड़कियों के लिए भी बिल्कुल वैसी ही लिस्ट होती है, लेकिन लड़कियों वाली लिस्ट में नामों की संख्या थोड़ी ज्यादा होती है। इस लिस्ट में कुल 18000 नाम लड़कियों के लिए होते हैं और 15000 नाम लड़कों के शामिल होते हैं, जिसमें से आप नाम चुन सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Parents have not right to give name of their child in Denmark
baby
इसके अलावा अगर आप अपने बच्चों के लिए उन नामों  से अलग नाम चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सरकार से पहले अनुमति लेना जरूरी है। सरकार का मानना है कि बच्चों के नाम ऐसे होने चाहिए, जिनसे उनका जेंडर भी पता लगे। इसके अलावा उनके फर्स्ट नेम में सरनेम करैक्टर नहीं होना चाहिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed