अक्सर लोग छुट्टियां बिताने बाहर जाते हैं। इस दौरान वे अपनी ढेर सारी यादें तस्वीरों में कैद कर लेते हैं और फिर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। दरअसल, आज के समय में यह चलन बन चुका है। असल में हम इन तस्वीरों पर लोगों के लाइक्स और कमेंट का इंतजार करते हैं। इसके लिए काफी मौकों पर हम अपने परिवार और दोस्तों को ये तस्वीरें टैग भी करते हैं। जब इन पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू करते हैं तो ये हमें सुखद अनुभव का अहसास कराता है। सोशल मीडिया पर लोगों की कोशिश यही रहती है कि वे अपनी 'द बेस्ट' तस्वीरें ही शेयर करें। इन तस्वीरों में जब तक क्रिएटिविटी न नजर आए तब तक लोगों की प्रतिक्रिया आना भी काफी मुश्किल होता है। इसलिए कई बार क्रिएटिविटी के चक्कर में लोग कुछ ऐसा भी कर जाते हैं कि तस्वीर खींचने वाला तक समझ नहीं पाता।
1. इस तस्वीर में क्या झोल है..
2. वाह उस्ताद! इस बड़े लाल गुब्बारा को उड़ाने में ऐसे ही मदद की जा सकती थी...
3. ताजा ब्रूड कॉफी!
4. इसे कहते हैं पानी पर चलना?
5. इस तरह आप अपनी प्यास बुझा सकते हैं!