फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 1 कैदी सदियों से बंद है इस पुरानी जेल में, भारत सरकार खर्चती है महीने के इतने हजार रुपए

Sat, 21 Jul 2018 01:31 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
One prisoner in this jail at diu
prison

दीव में एक ऐसी जेल है जिसमें केवल एक कैदी रहता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतनी बड़ी जेल में इस एक कैदी को क्यों रखा गया है..? इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? दरअसल, इसके साथ एक दिलचस्प वजह है। गुजरात के एक छोर पर बसे द्वीप दीव पर इस जेल की बड़ी दिलचस्प कहानी है और उससे भी दिलचस्प है कहानी है इस जेल में बंद एक कैदी की...

One prisoner in this jail at diu
jail

इस द्वीप को केंद्रशासित प्रदेश के रूप में जाना जाता है। द्वीप की खूबसूरती वाकयी देखने लायक है। पुर्तगाल की कॉलोनी रह चुके इस द्वीप पर एक ऐसी जेल है जिसमें केवल एक कैदी रहता है। जी हां, 472 साल पुरानी इस जेल में इस एक कैदी के अलावा और कोई नहीं रहता है।

One prisoner in this jail at diu
jail

इस कैदी का नाम दीपक कांजी है। उम्र 30 साल... मीडिया रिपोर्टों की मानें तो 30 वर्षीय दीपक को 20 लोगों के रहने के लिए बने एक सेल में रखा गया है। यहां उसे कुछ सहुलियतें दी गई है जैसे- दूरदर्शन और कुछ आध्यात्मिक चैनल देखना व गुजराती अखबार और पत्रिकाएं पढ़ना।

विज्ञापन
विज्ञापन
One prisoner in this jail at diu
jail
इसके अलावा शाम को दो घंटे 4 से 6 बजे तक गार्ड उसे टहलाने के लिए लेकर जाता है। दीपक इकलौता कैदी है जो इस जेल में बंद है इसीलिए उसके लिए खाने-पीने का बंदोबस्त भी किले के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से किया जाता है। फिलहाल, दीपक इस जेल में बंद है लेकिन उन्हें किसी दूसरे जेल में भेजने की बात की जा रही है। इसके बाद इस ऐतिहासिक धरोहर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को दे दिया दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
One prisoner in this jail at diu
jail

यहां प्रत्येक कैदी पर तकरीबन 32,000 रुपए का खर्चा आता है। यहां कैदियों को रखने में ज्यादा खर्चा आता है इसलिए साल 2013 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस जेल को अपने अधीन लेने की गुजारिश की थी। ऐसा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। उस समय इस जेल में सात कैदी थे जिनमें से दो महिलाएं थी। इन कैदियों में से चार को दीव से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अमरेली जेल में भेज दिया गया है जबकि दो कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed