फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का वो शहर जहां मिलता है आलू-प्याज के भाव में ‘काजू’, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Sat, 21 Jul 2018 10:36 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
A City of India where cashew nut is selling on potato onion rate
Cashew
जब से लोगों के ये बात पता चली है कि यहां आलू-प्याज के दाम पर काजू मिलता है तब से यहां लोगों का आना-जाना लगा है। वैसे हैरानी तो आपको भी हो रही होगी कि काजू इतना सस्ता कैसे हो सकता है..?  दरअसल, इसके पीछे एक कारण छुपा हुआ है। जब तक आप उसे नहीं जान लेंगे, तब तक आपको काजू के सस्ता होने का कारण नहीं पता चलेगा। 
A City of India where cashew nut is selling on potato onion rate
Cashew
काजू सेहत के लिए गुणकारी है लेकिन पैकेट की सेहत के लिए बहुत ही बेकार है। वो क्या है कि ये पैकेट में बंद होते ही इतना महंगा जो हो जाता है। आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे की अधिकांश जगहों पर ऊंची कीमतों पर मिलने वाला काजू भारत के ही एक शहर में कौड़ियों के भाव बिकता है। इसे कोई मजाक मत समझना। आपको शायद यकीन न हो कि भारत के इस शहर में बाजार में 800 रुपए से 1000 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाला काजू मात्र 30 से 50 रुपये किलो में बिकता है। 

 
A City of India where cashew nut is selling on potato onion rate
Cashew
काजू  इतना सस्ता मिलने का ये है कारण
झारखण्ड राज्य के जामताड़ा जिले में काजू के दाम आलू-प्याज और अन्य सब्जियों के जितने ही है। चलो मान लिया जाए कि यहां इतना सस्ता काजू मिलता है, लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है? इतनी महंगी बिकने वाली ये चीज आखिर यहां इतनी सस्ती क्यों..? गौरतलब हो झारखण्ड में हर साल हजारों टन काजू पैदा किया जाता है। जामताड़ा जिला मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर पूरे 49 एकड़ के विशाल भू भाग पर काजू की खेती की जाती है। यहां ड्राई फ्रूट के बड़े-बड़े बागान हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A City of India where cashew nut is selling on potato onion rate
the greengrocer's
इन बागानों में काम करने वाले लोग इन्हें बेहद सस्ते भाव पर बेच देते हैं। हैरान कर देने वाली बात ये हैं कि इसके बावजूद काजू हमें महंगा ही मिलता है। काजू महंगा होने के चलते देश के अन्य प्रांतों में भी किसान ज्यादातर ड्राई फ्रूट की खेती करना चाहते हैं। बढ़ती कीमत उनके इस झुकाव का कारण बन गया है।
विज्ञापन
A City of India where cashew nut is selling on potato onion rate
Cashew
सरकार इस खेती के लिए अभी तक मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराने में असमर्थ रही है, लेकिन फिर भी किसान खुश हैं। जामताड़ा के लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले जामताड़ा के एक्स डिप्टी कमिश्नर यहां आए और उन्होंने उड़ीसा के कृषि वैज्ञानिकों से भू परिक्षण कराकर यहां ड्राई फ्रूट की खेती शुरू कराई। कुछ ही सालों में यहां काजू की खेती तो खूब अच्छी होने लगी पर इस विशाल काजू बागान में सुरक्षा और निगरानी के कोई खास इंतजाम न होने की वजह से काफी फसल या तो चोरी हो जाती या बागान के मजदूर औने-पौने दाम में बेचने लगे। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed