फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों होती है रविवार को छुट्टी, जानिए कौन है वो शख्स जिसकी है ये देन

Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
narayan meghaji lokhande contribution for making sunday as holiday

पिछले कई सालों से रविवार का दिन छुट्टी का दिन होता है। हफ्ते भर काम करने के बाद लोग इस दिन आराम करना पसंद करते हैं। परिवार वालों के साथ घूमने जाते हैं। दोस्तों के साथ गपशप और पार्टी करते हैं। साथ ही एक नए सप्ताह के लिए तैयार भी होते हैं। ऑफिस में काम करने वाले लोगों को हमेशा रविवार का इंतजार रहता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि भारत में रविवार को छुट्टी की शुरुआत कब से हुई ? कौन है इसके पीछे....

narayan meghaji lokhande contribution for making sunday as holiday

इसके पीछे का इतिहास जानना बहुत जरूरी है। कई लोगों की कठिन लड़ाई और संघर्ष के बाद ही ऐसा संभव हो पाया है। रविवार के दिन लोग अपने घरों में बैठकर आराम फरमाते हैं। इसका पूरा श्रेय नारायण मेघाजी लोखंडे को जाता है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी। उस समय भारत पर ब्रिटिश शासकों का शासन था। लोगों को बहुत परेशान किया जाता था। उस समय किसी भी मजदूर को कोई छुट्टी नहीं मिलती थी। सप्ताह के सातों दिन सबको काम करना पड़ता था।

narayan meghaji lokhande contribution for making sunday as holiday

उस समय नारायण मेघाजी लोखंडे श्रमिकों के नेता थे। श्रमिकों की हालत को देखते हुए उन्होंने ब्रिटिश सरकार को इस बारे में सूचित किया। इसके साथ ही हफ्ते में एक दिन छुट्टी देने की बात कही।लेकिन ब्रिटिश सरकार ने उनके इस निवेदन को सिरे से खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
narayan meghaji lokhande contribution for making sunday as holiday

लोखंडे जी को यह बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। उन्होंने सभी श्रमिकों को अपने साथ लिया और इसका जमकर विरोध किया था। उन्होंने सरकार की इस सख्ती के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। उन्होंने मजदूरों को उनका हक दिलवाने के लिए काफी कुछ किया। उनकी पुरजोर कोशिशों के बाद एक दिन की छुट्टी मिलने का प्रावधान पास हुआ।

विज्ञापन
narayan meghaji lokhande contribution for making sunday as holiday

ब्रिटिश सरकार ने 10 जून साल 1890 को आदेश जारी किया कि सप्ताह में एक दिन सबकी छुट्टी होगी। इसके बाद रविवार को छुट्टी करने का फैसला हुआ था। इसके साथ ही हर रोज दोपहर के वक्त आधे घंटे का आराम भी दिया गया जिसे हम आज लंच ब्रेक कहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed