क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि अमेरिका के शहरों में भी गन्दगी मौजूद है..? अगर आपने अमेरिका की ऐसी तस्वीर नहीं देखी है तो आज जरूर देख लें। बहुत से लोगों के लिए यह ड्रीम कंट्री हो सकती है लेकिन अमेरिका में ही ऐसी जगह भी हैं जो अपनी गंदगी के कारण बदनाम है।
आप सोच में पड़ गए होंगे क्योंकि आपने अभी तक इस देश में सिर्फ चमचमाती सड़कें और साफ-सुथरी जगहें ही देखी होगी। यहां के नजारों को देखकर आपका मन करता होगा कि आपको भी अमेरिका जाने का एक मौका जरूर मिलना चाहिए। लेकिन जब आप अमेरिका के शहरों की गन्दगी के बारे में जान लेंगे तो शायद यहां जाना कभी पसंद ही न करें।
ये सुनकर आप हैरान भले ही हो गए हों लेकिन ये कोई अफवाह नहीं है बल्कि अमेरिका की साफ-सफाई सर्विस कंपनी ‘बिजी बी’ के सरकारी आंकड़ों के आधार पर ये बात कही है।
इस रिपोर्ट में अमेरिका के 40 ऐसे शहरों की लिस्ट बनाई गई है जिनमें कीड़े-मकोड़े और कूड़ा-करकट की भरमार है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि न्यूयॉर्क शहर इसमें पहले टॉप पर है। यहां बाकी किसी भी स्थान की तुलना में सबसे ज्यादा कूड़ा और कीड़े-मकोड़े यहीं पाए गए हैं।
‘बिग एप्पल’ के नाम से जाना जाने वाला न्यूयॉर्क शहर ‘बिजी बी’ की रैंकिंग में सबसे गंदा शहर है। लिस्ट में इस शहर ने 427.9 अंक हासिल करके टॉप पर अपनी जगह बनाई है और दूसरे पायदान पर रहा है लॉस एंजेलिस शहर, जिसने 317.8 अंक हासिल किया है।