फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन तलाक को लेकर निदा खान के खिलाफ फतवा, बीमार पड़े तो न दवा और मरे तो न कब्र

Tue, 17 Jul 2018 06:50 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
fatwa against triple talaq petitioner nida khan in bareilly for no food no water no grave
निदा खान - फोटो : self

बरेली के मशहूर आला हजरत खानदान की बहू रह चुकीं और तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली महिला निदा खान मुसीबत में आ गई हैं। आला हजरत दरगाह के दारुल इफ्ता ने निदा खान के खिलाफ एक फतवा जारी किया है। इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने दरगाह आला हजरत पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निदा का खाना पीना बंद कर दिया गया है। फतवे में कहा गया है कि निदा खान से कोई भी मुस्लिम संपर्क नहीं रखेगा। यहां तक कि कोई भी डॉक्टर निदा खान का इलाज नहीं करेगा। निदा के मरने के बाद न तो उन्हें कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा और न ही उनके जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी। 

fatwa against triple talaq petitioner nida khan in bareilly for no food no water no grave
MUSLIM - फोटो : self

फतवे के अनुसार निदा खान अब इस्लाम से खारिज हो चुकी हैं। उनके खिलाफ फतवे का कारण बताया गया है कि वह खुदा के बनाए कानून का विरोध कर रही हैं। निदा ने इस प्रेस कॉन्फ्रेस का जवाब देते हुए कहा कि फतवा देने वाले पाकिस्तान चले जाएं। हिंदुस्तान लोकतंत्र से चलने वाला देश है। यहां दो कानून काम नहीं कर सकते हैं। ये लोग सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए बयान दे रहे हैं। मुझे इस्लाम से खारिज करने वाले ये लोग कौन होते हैं? ये लोग पहले इस फतवे को अपने घर में लागू करें। 

fatwa against triple talaq petitioner nida khan in bareilly for no food no water no grave
Muslim Women

निदा खान ने कहा कि दारुल इफ्ता ने औरतों के साथ कभी इंसाफ नहीं किया? हमेशा से पैसे लेकर फैसले देने का खेल चलता रहा है। आपको बता दें कि निदा खान ने तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाई थी। निदा खान, पुराने बरेली शहर के मोहल्ले शाहदाना की रहने वाली हैं। उनका निकाह बरेली के मशहूर आला हजरत खानदान में हुआ था। निदा का निकाह 16 जुलाई 2015 को आला हजरत खानदान के उस्मान रजा खां उर्फ अंजुम मियां के बेटे शीरान रजा खां से हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fatwa against triple talaq petitioner nida khan in bareilly for no food no water no grave
muslim women

निदा ने आरोप लगाया था कि पति ने शादी के बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। उस पर शारीरिक अत्याचार करते थे। इसके चलते उसका गर्भपात तक हुआ था। निदा के पति ने 5 फरवरी 2016 को उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। निदा, ने अपने साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों को कोर्ट में घसीटा था। बता दें मई 2018 में निदा खान पर कई बदमाशों ने हमला किया था। हमलावरों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की थी। निदा के परिवार ने आरोप लगाया था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी। निदा की मानें तो उनके पूर्व पति ने कोर्ट परिसर में उन पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed