आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखी के बारे में बताएंगे। बता दें ये ज्वालामुखी दुनिया के 500 ज्वालामुखी में से एक है। इससे पहले आपने कई बार टीवी पर ज्वालामुखी देखे होंगे लेकिन शायद ही कभी ऐसा ज्वालामुखी देखा होगा।
मगर क्या आप जानते हो कि ज्वालामुखी क्या होता है? दरअसल ज्वालामुखी एक पहाड़ होता है। इसके नीचे पिघले हुए लावे का तालाब या झील होती है। जब जमीन के नीचे से ऊपर की ओर दबाव बढ़ता है, तो पहाड़ ऊपर से फटने लगता है।
यही ज्वालामुखी का फटना कहलाता है। ज्वालामुखी में पिघले हुए पत्थरों और गैसों को मैग्मा कहते हैं। ज्वालामुखी के फटने के बाद उससे निकला मैग्मा लावा कहलाता है। लावा के साथ निकलने वाली गर्म राख भी हवा में घुल जाती है, जो इंसानों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है।
विश्व भर में 500 से ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी हैं। हवाई द्वीप का क्राकाटोआ ज्वालामुखी विश्व का सबसे खतरनाक ज्वालामुखी माना जाता है।