{"_id":"5b59843b4f1c1b47748b6e7b","slug":"munaf-kapadia-quit-google-job-and-turned-cooking-samosa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाखों का पैकेज छोड़ इस लड़के ने बेचने शुरू किए समोसे, साल भर में ही बना Google के मालिक जितना अमीर","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
लाखों का पैकेज छोड़ इस लड़के ने बेचने शुरू किए समोसे, साल भर में ही बना Google के मालिक जितना अमीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गूगल एक ऐसी कंपनी है जहां नौकरी करना हर किसी का सपना होता है लेकिन अगर कोई गूगल की नौकरी ही छोड़ दे तो आप उसे क्या कहेंगे। जी हां, यकीन करना मुश्किल है लेकिन ऐसा ही कुछ किया है मुनाफ कपाड़िया ने और ऐसा उन्होंने समोसे का बिजनेस शुरू करने के लिए किया।
2 of 5
मुनाफ कपाड़िया ने एमबीए की पढ़ाई की और कुछ समय नौकरी के बाद वो विदेश चले गए। विदेश में इंटरव्यू देने के बाद मुनाफ को गूगल में नौकरी मिल गई। यहां कुछ सालों तक नौकरी करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और देश वापस लौट आए।
3 of 5
वापस लौटने के बाद मुनाफ ने खुद की कंपनी शुरू की और नाम दिया 'द बोहरी किचन'। मुनाफ का कहना है कि उनकी मां नफीसा टीवी पर फूड शो देखा करती थीं और खाना बहुत अच्छा बनाती थीं। जिसके बाद उन्हें लगा कि वह अपनी मां से टिप्स लेकर फूड चेन खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुनाफ ने अपना रेस्टोरेंट खोला जहां शुरुआत में उनकी मां खाना बनाती थीं। जब सभी ने उनके रेस्टोरेंट के खाने की तारीफ की तो वो इस सपने को पूरा करने में जुट गए। मुनाफ ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में लिखा है कि 'मैं वो आदमी हूं जिसने समोसा बेचने के लिए गूगल की नौकरी छोड़ दी।'
विज्ञापन
5 of 5
मुनाफ के रेस्टोरेंट के समोसे पूरी मुंबई में फेमस हैं। उनके रेस्टोरेंट को खोले हुए अभी केवल एक साल ही हुए हैं और उसका टर्नओवर 50 लाख पहुंच गया है। मुनाफ का लक्ष्य अपने बिजनेस को अगले कुछ सालों में 5 करोड़ तक पहुंचाना है। उनकी सफलता को देखते हुए फोर्ब्स ने मुनाफ का नाम अंडर 30 अचीवर्स की लिस्ट में भी शामिल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X