फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान ने भी दुनिया के सबसे पॉपुलर बिजनेस पर लगाया पैसा, चौंकी पूरी दुनिया

Sat, 26 May 2018 10:26 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Mosque Becomes the First in the World to Accept Bitcoin at Britain
British Mosque
भारत और ब्रिटेन समेत दुनिया के तमाम देशों में भले ही बिटकॉइन पूरी तरह से वैध मुद्रा नहीं हो, लेकिन एक मस्जिद ने चंदे के रूप में बिटकॉइन को स्वीकार करके दुनिया को चौंका दिया।
Mosque Becomes the First in the World to Accept Bitcoin at Britain
bitcoin
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन स्थित इस मस्जिद को दुनिया की पहली मस्जिद माना जा रहा है जिसने बिटकॉइन के रूप में चंदा लेने को मान्यता दी। खास बात यह कि ब्रिटेन में बिटकॉइन के लेनदेन पर अभी पाबंदी है। गौरतलब है कि एक महीने पहले ही इस्लामिक विद्वानों ने शरिया कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसी के जरिए लेनदेन को जायज ठहराया था।

इसके बाद ही हैकनी स्थित ‘शैकेलवेल लेन मस्जिद’ की ओर से एलान किया गया था कि रमजान के महीने के दौरान चंदे के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार किया जाएगा। मस्जिद ने यह उम्मीद भी जताई थी कि रमजान में उसे बिटकॉइन या एथेरियम के जरिए 10 हजार ब्रिटिश पौंड के मूल्य के बराबर की क्रिप्टोकरेंसी मिल सकती है।
Mosque Becomes the First in the World to Accept Bitcoin at Britain
British Mosque
हालांकि मस्जिद की ओर से इस्तेमाल किए गए ‘बिटकॉइन बटुआ’ के एड्रेस पर अब तक केवल एक ही व्यक्ति ने चंदा दिया है जिसका मूल्य 100 पाउंड के बराबर है। मुस्लिमों से कहा जाता है कि वह अपनी पूरी संपत्ति का 2.5 फीसदी हिस्सा जकात के रूप में रमजान के दौरान दान करें। मस्जिद न्यास बोर्ड के चेयरमैन एरकिन गनी ने कहा, ‘हम नई मुद्रा को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपील करना चाहते हैं।

यह इस्लामिक दुनिया के लिहाज से बहुत बड़ा कदम है।  हमने अपने समुदाय से बाहर के धनी मुस्लिमों के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार किया है ताकि वह हमारे मस्जिद को चंदा देकर मदद कर सकें।’ इंडोनेशिया स्थित ब्लॉसम फाइनेंस के मोहम्मद अबु बकर ने पिछले महीने बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी की क्रियाविधि को लेकर अध्ययन कर यह जानने का प्रयास किया था कि क्या ये मुद्राएं इस्लाम की दृष्टि से जायज हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mosque Becomes the First in the World to Accept Bitcoin at Britain
bitcoin
खासकर इस बारे में परस्पर विरोधी फतवों के कारण उत्पन्न भ्रम की स्थिति के कारण यह अध्ययन किया गया। इसके मद्देनजर किए गए इस अध्ययन में यह निष्कर्ष दिया गया कि सैद्धांतिक रूप से बिटकॉइन  का चलन जायज है जिसे वैश्विक स्तर पर अनेक तरह के कारोबारियों की ओर से स्वीकार किया जाता है।  

क्या है बिटक्वाइन 
बिटकॉइन एक अंतरराष्ट्रीय आभासी मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी) है। यह एक डिजिटल मुद्रा है जिसे आप न तो देख सकते हैं और न ही छू सकते हैं। यह मुद्रा किसी एक देश या सरकार की नहीं होती। कुछ देश और ऑनलॉइन पोर्टल इसे स्वीकार कर रहे हैं, तो चीन, भारत, ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में इसके लेनदेन पर पाबंदी है। दरअसल बिटकॉइन का लेनदेन बिना बैंक के होता है। बिटकॉइन किसी कानून के दायरे में नहीं है। पैसे देकर इसको खरीदा जा सकता है। इस मुद्रा का आविष्कार सातोशी नकामोतो नामक एक अभियंता ने 2008 में किया था। 

 
विज्ञापन
Mosque Becomes the First in the World to Accept Bitcoin at Britain
mosque
दुरुपयोग का डर
बिटकॉइन समेत अन्य आभासी मुद्राओं का इस्तेमाल कहीं भी आसानी से किया जा सकता है। इस लेनदेन पर नजर रखना किसी भी सरकार के लिए काफी मुश्किल काम है। इसके कारण इससे गैरकानूनी खरीद बिक्री को बढ़ावा मिलने की आशंका रहती है। इसके दाम में बेलगाम उतार-चढ़ाव का दिखना भी चिंता का विषय है। बिटकॉइन का सौदा किसने किससे किया, यह पता लगा पाना मुश्किल है।

बिटकॉइन माइनिंग 
माइननिंग का मतलब सोना, कोयला आदि के खनन से होता है। लेकिन बिटकॉइन का कोई  भौतिक रूप नहीं होता इसलिए इसकी माइनिंग का मतलब इसके निर्माण से होता है। बिटकॉइन को कंप्यूटर पर बनाना ही ‘बिटकॉइन माइनिंग’ है। बिटकॉइन माइनिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कंप्यूटिंग पावर का इस्तेमाल किया जाता है। माइनिंग का काम वही लोग करते हैं जो जिनके पास विशेष गणना वाले कंप्यूटर और गणना करने की उचित क्षमता हो।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed