फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां के किसान अंडरवियर से करते हैं ऐसा काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 06 Nov 2017 08:27 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 06 Nov 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
Moray farmer uses underwear to test soil fertility in Scotland
किसान
एल्गिन के उत्तर में मौजूद कोर्स की फार्म के इयान ग्रीन अपनी 2,800 एकड़ की जमीन में अलग-अलग जगहों में अपने कॉटन के अंडरवियर गाड़े हैं। वो ऐसे सिद्धांत के आधार पर काम करते हैं कि कोई भी वस्तु जिस जगह कम समय में पूरी तरह मिट्टी में मिल जाती है वहां पर मिट्टी अधिक उपजाऊ होती है।


पढ़ें- नौकरी छोड़ो भी तो कुछ इस अंदाज़ में कि दुनिया भी आपको रखे याद
Moray farmer uses underwear to test soil fertility in Scotland
खेत
ये परीक्षण क्वालिटी मीट स्कॉटलैंड और एग्रीकल्चर ऐंड हॉर्टिकल्चर डेवेलपमेंट बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है। ग्रीन का कहना है, 'सोइल माय अंडिज' एक परीक्षण है जिसके पीछे सिद्धांत ये है कि मिट्टी में मौजूद जीवाणु कॉटन के कपड़े को नष्ट कर देंगे तो जिस जमीन में यह तेजी से होगा आप मान सकते हैं कि वहां अधिक जीवाणु हैं जो खेती के लिए बेहतर है।

पढ़ें- मरने के बाद भी वो जिंदा है
Moray farmer uses underwear to test soil fertility in Scotland
खेत
इसके साथ ही उनका कहना है कि हम अलग-अलग जगहों पर जहां हमें लगता है कि ये जमीन थोड़ी बेहतर है या ये बिल्कुल बेहतर नहीं है वहां अंडरवियर को मिट्टी में गाड़ देते हैं। जमीन की उर्वरता के इस परीक्षण के नतीजे देखने के लिए इस हफ्ते स्पे नदी के नजदीक ग्रीन के खेत पर कई अधिकारी और किसान इकट्ठा हुए। ग्रीन बताते हैं, मुझे लगता है उनमें से कुछ लोग आश्चर्यचकित थे और वो इस परीक्षण को खुद दोहराना चाहते थे। 

पढे़ं- बीयर स्वीमिंग पूल का उठाना है लुत्फ तो कटा लें यहां का टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन
Moray farmer uses underwear to test soil fertility in Scotland
खेत
वो कहते हैं, जो नतीजे आए वो काफी दिलचस्प थे। यहां पर कुछ जगहें हैं जो काफी गीली रहती हैं तो जाहिर है कि वहां ऑक्सीजन कम होगी। ऐसी जगहों पर अंडरवियर जैसे गाड़ा गया था लगभग वैसा ही रहा।

पढ़ें- इस आदमी पर ऊंटनी के दूध का हुआ ऐसा असर, कमाल देख सब रह गए हैरान 
विज्ञापन
Moray farmer uses underwear to test soil fertility in Scotland
खेत
हालांकि हमारे बेहतर खेत जो अच्छे से जोते जाते है वहां कपड़ा पूरी तरह खत्म हो गया, लेकिन हमने कपड़े के ऊपर काफी कूड़ा कर्कट डाल दिया था। मिट्टी की क्वालिटी जांचने के लिए ये आसान और सस्ता तरीका हैं। अंडरवियर से ज्यादा जरुरी है कि परीक्षण में इस्तेमान होने वाली चीज कॉटन हो। क्वालिटी मीट स्कॉटलैंड के प्रवक्ता का कहना है कि पूरे देश के किसान अब ये परीक्षण आपनाएंगे ताकि उन्हें अपने खेत की उर्वरता की अधिक जानकारी मिल सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed