सर्दियां आने वाली हैं। त्योहारों और छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप कोई इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां का टिकट करा लें जनाब...
2 of 6
Beer Pool
- फोटो : Starkenberger
यहां स्वीमिंग पूल आपका इंतजार कर रहा है। ये जगह है ऑस्ट्रिया में...यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया के टेर्रेंज में एक अनोखा पूल खुला है। यहां दुनिया का पहला बीयर स्वीमिंग शुरू हुआ है।
3 of 6
Beer Pool
- फोटो : Starkenberger
शराब बनाने वाली कंपनी स्टारर्कनबर्गर ने एक पुराने महल में ऐसे सात स्वीमिंग पूल तैयार किये हैं जो बीयर से लबालब भरे हैं।
हर पूल की लंबाई तकरीबन 13 फुट रखी गई है। इसकी गहराई इतनी रखी गई है कि आप बैठकर रिलैक्स कर सकते हैं या फिर गोते लगा सकते हैं।
ऑस्ट्रिया के सर्द मौसम के मद्देनजर पूल में गर्म बीयर डाला जाता है जिसमें पानी की भी थोड़ी मात्रा रखी गई है। पूल का बीयर जल्दी-जल्दी नहीं बदला जाता। लिहाजा, लोगों को सलाह दी जाती है कि वह नहाते वक्त यह बीयर न पीएं।