फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉल के बाहर 100 से ज्यादा लड़कों को गले लगाने वाली लड़की आई सामने, बोली- डिप्रेशन में चली गईं मां

Fri, 22 Jun 2018 03:28 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
moradabad girl who hug boys on eid doing press confrence and said mother is in dipression
girl hug on eid

आखिरकार ईद के मौके पर लड़कों से गले मिलने वाली लड़की अब सामने आ ही गई है। लाइन लगाकर लड़कों से ईद मिलने वाली अलीशा मलिक ने उलमा से माफी मांगी है। अलीशा इस बात से बहुत दुखी हैं कि कुछ लोगों ने उनके इस वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया है। उन्होंने कहा- 'मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी कि मेरे कपड़ों पर सवाल उठाया जाएगा। लोग भद्दे कमेंट कर रहे हैं तो दुख हो रहा है। अब तो लड़का-लड़की बराबर हैं। दुनिया को इन बातों से ऊपर उठना चाहिए।'

moradabad girl who hug boys on eid doing press confrence and said mother is in dipression
girl hug on eid

मीडिया के सामने आई अलीशा ने कहा कि उनका मकसद ईद पर लोगों को खुशी बांटना था। यदि उलमा को उनके व्यवहार में कुछ गलत लगा तो वह माफी मांगती हैं। अलीशा ने यह भी कहा कि लोग अपनी सोच को इतना नीचा न करें। सोच बड़ी करके देखें। लड़कियों को भी अपने सलीके से जीने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिता के साथ गोवा में इस तरह का कार्यक्रम देखने के बाद उन्हें ऐसा वीडियो बनाने का ख्याल आया था। 

moradabad girl who hug boys on eid doing press confrence and said mother is in dipression
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हिमगिरी की निवासी अलीशा मलिक दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। फिल्म जगत में जाने का सपना देख रही अलीशा ने कई फिल्म और टीवी धारावाहिकों में भी काम की तलाश शुरू कर दी है। ईद पर अपना वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं अलीशा ने इस बारे में खुलकर मीडिया से बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad girl who hug boys on eid doing press confrence and said mother is in dipression
girl hug on eid

अलीशा ने बताया कि उनके वीडियो पर लोग अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इससे परिवार वाले काफी दुखी हैं और उनके घर से निकलने पर भी रोक लग रही है। उनकी मां डिप्रेशन में चली गई हैं। अलीशा ने कहा कि लोग अपनी सोच को बदलें। ईद पर गले मिलने वाले किसी भी लड़के ने उनके साथ बदसलूकी नहीं की। वह भी एक मुस्लिम लड़की हैं और मुस्लिम तौर तरीकों को समझती हैं। उनके कुछ रिश्तेदार भी उन्हें ताने दे रहे हैं। अलीशा ने कहा- 'उलमा को यदि बुरा लगा है तो मैं माफी मांगती हूं। मैं सस्ती लोकप्रियता हासिल करना नहीं चाहती थी। अपने दम पर फिल्म जगत में स्थान पाना चाहती हूं।'

विज्ञापन
moradabad girl who hug boys on eid doing press confrence and said mother is in dipression
girl hug on eid

अलीशा का मकसद वीडियो को वायरल करना नहीं था। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के लिए यह वीडियो बनाया था। उनका मकसद 100 लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई देना था। 100 वें नंबर पर ईद मिलने वाले शख्स के लिए उन्होंने एक सरप्राइज गिफ्ट भी रखा था। इसमें एक टैडी और काफी सारे चॉकलेट्स थे। उन्होंने कहा कि वह पहले वेव शापिंग मॉल गईं। इसके बाद विशाल मेगा मार्ट। यहां उनका 100 लोगों से ईद मिलने का लक्ष्य पूरा हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed