मुरादाबाद में ईद के मौके पर लाइन लगवाकर लड़कों से गले मिल बधाई देने वाली लड़की का वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर तबाही मचा रहा था और अब वह सामने आ गई है। अलीशा मलिक नाम की ये लड़की अब सोशल मीडिया की स्टार बन चुकी है। फिलहाल पूरे देश में इसी लड़की की चर्चा हो रही है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इसे लगातार शेयर किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अलीशा ने कहा है कि उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनका ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाएगा। अलीशा यूट्यूब पर अपना चैनल चलाती हैं। वह ईद पर 100 लोगों से गले मिल कर वीडियो बनाना चाहती थीं और उसे यूट्यूब पर शेयर करना चाहती थीं।
उन्होंने वीडियो बनाया भी और 100वें कंटस्टेंट को सरप्राइज गिफ्ट भी दिया। इसमें एक टैडी और काफी सारे चॉकलेट्स थे। उनका वीडियो वायरल हो गया। कुछ लोगों ने उनकी तारीफें कीं तो कुछ ने उनके कपड़ों और लड़कों से गले मिलने को खराब बताया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हिमगिरी की निवासी अलीशा मलिक दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। फिल्म जगत में जाने का सपना देख रही अलीशा ने कई फिल्म और टीवी धारावाहिकों में भी काम की तलाश कर रही हैं।
बीते रविवार को लड़कों से बारी-बारी से गले मिल रही लड़की यानि अलीशा का वीडियो वायरल हो रहा था। अलीशा की सहेलियां इस दौरान लाइन में लगे लड़कों की गिनती करती नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि यह वीडियो सिविल लाइन इलाके के वेव सिनेमा के पास का था। वीडियो में साफ देखा जा रहा था कि अलीशा जिस जगह पर लड़कों से गले मिल रही थी वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हुई थी और आस-पास खड़े लोग अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना रहे थे। देखें वीडियो-