आपने जुड़वा बच्चे तो देखे ही होंगे लेकिन क्या कभी कोई जुड़वा पति-पत्नी देखे हैं..? ताज्जुब हुआ न सुनकर... दरअसल, आज हम जिनकी स्टोरी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं वे जुड़वा पति-पत्नी है।
इनकी तस्वीरें देखकर आप खुद कहेंगे कि इन दोनों में अंतर कर पाना बेहद मुश्किल है। दरअसल, यह दोनों हूबहू एक जैसे लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, कई मौकों पर दोनों एक जैसी ड्रैस पहनकर निकल जाते हैं। ऐसे में उन्हें पहचानने में कई बार लोगों की आंखें धोखा खा जाती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों रूस के रहने वाले है। पति का नाम अलीना और पत्नी का नाम अलीसा है। दोनों ने एक-दूजे को पसंद कर लव मैरिज की है। अलीना बाहर से भले ही एक लड़की की तरह दिखता हो लेकिन वह एक लड़का है।
एक रिपोर्ट की मानें तो स्थानीय लोगों में यह जोड़ी काफी पॉपुलर है। इनके परिवार के लोग भी कई बार इन दोनों को पहचानने में गलत साबित होते हैं।
दोनों शादी कर चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस जोड़े की तस्वीरें तकरीबन दो साल पहले इंटरनेट पर वायरल हुई थी। उसके बाद से अब तक ऐसी कोई दूसरी जोड़ी देखने को नहीं मिली है।