फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी अपनी गाड़ी पर न लगाना हनुमान जी का ये स्टीकर, जानें इसके पीछे की वजह

Mon, 14 May 2018 10:47 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Meet Karan Acharya the artist behind the viral Hanuman image wants to copyright the image
hanuman
आपने हनुमान जी के इस अवतार की तस्वीरों को कई गाड़ियों के पीछे लगा देखा होगा। इस तस्वीर ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा था। यहां तक की पीएम भी इससे अछूते नहीं है। पीएम ने खुद कर्नाटक में एक रैली के दौरान इस तस्वीर के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने तस्वीर बनाने वाले आर्टिस्ट करण आचार्य की जमकर तारीफ भी की थी।
Meet Karan Acharya the artist behind the viral Hanuman image wants to copyright the image
hanuman
वैसे तो सभी को लगता है कि इस तस्वीर में हनुमानजी क्रोधित मुद्रा में नजर आ रहे हैं, पर इसकी सच्चाई कुछ और है। रिपोर्टस के अनुसार, तस्वीर को डिजाइन करने वाले आचार्य ने बताया कि इस तस्वीर में उन्होंने भगवान को क्रोधित नहीं, बल्कि उनके एटिटयूड को दर्शाया है। 
Meet Karan Acharya the artist behind the viral Hanuman image wants to copyright the image
hanuman
आचार्य ने बताया यह तस्वीर उन्होंने 2015 में डिजाइन किया था। उन्होंने कहा, 'गणेश चतुर्थी के दौरान मेरे दोस्तों ने एक ऐसी तस्वीर बनाने को कहा जो काफी यूनीक हो। गूगल में सर्च करने पर भगवान हनुमान की कई तस्वीरें आती हैं। मैंने उनसे कुछ अलग करने का सोचा। मैंने एक ही रंग से हनुमान की तस्वीर बनाने के बारे में सोचा। मैंने भगवा रंग चुना क्योंकि यह हनुमान का प्रतीक माना जाता है। इस आर्ट को बनाने में आधे घंटे का समय लगा। मुझे यकीन नहीं था कि यह तस्वीर इतनी वायरल हो जाएगी। यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार पल है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meet Karan Acharya the artist behind the viral Hanuman image wants to copyright the image
hanuman
करण ने आगे कहा कि शुरू में उन्होंने बिना किसी वाटरमार्क के तस्वीर शेयर कर दी थी,  इसलिए अब वह जल्द ही इस तस्वीर पर कॉपीराइट ले सकते हैं। आपको बता दें कि अगर कोई कॉपीराइट कंटेंट को उसके मालिक की परमिशन के बिना या बिना लाइसेंस प्राप्त किए बिना कोई भी कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल करता है तो उसे कॉपीराइट की शर्तों का उल्लंघन माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed