कहा जाता है कि कब किसकी किस्मत कहां चमक जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। किस्मत चमकाने के लिए किसी साबुन की जरूरत नहीं पड़ती है, यह अपने आप ही पता नहीं कब और कहां चमक जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाली महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसे जानकर आप कहेंगे ये तो किस्मत का खेल है।
दरअसल अमेरिका के मैरीलैंड में वनिस्सा नाम की महिला बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गई थी। लेकिन वहां लॉटरी की दुकान पर अपनी किस्मत आजमाने लग गई और उसकी किस्मत ने उसका साथ भी दिया।
वनिस्सा ने बताया कि उसके पिता ने उससे कहा कि वह फूड स्टोर से जाकर गोभी लेकर आए। जब वह बाजार गई तो वहां रास्ते में उसे लॉटरी की दुकान मिल गई। वहां भीड़ देखकर वह भी वहां पहुंच गई, जहां पर उसे भी टिकट लेने की इच्छा जागी। बस फिर क्या था उसने टिकट खरीदा और घर आ गई।
जब वनिस्सा ने लॉटरी का टिकट स्क्रैच किया तो वह उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। वनिस्सा ने पाया कि उसने लॉटरी के टिकट की सबसे हाई प्राइस मनी जीती है। वनिस्सा का लकी ड्रॉ वास्तव में बेहद लकी साबित हुई। उसने 2,25000 डॉलर जीते, यानी 1.5 करोड़ रुपए की धनराशि जीती।
वनिस्सा ने बताया कि वह इन पैसों को अपनी रिटायरमेंट के लिए बचाकर रखना चाहती है। इन पैसों से वह वह डिजनी वर्ल्ड घूमने का सपना पूरा करना चाहती है। बता दें कि वनिस्सा अकेली महिला नहीं है जो वहां पह इतनी बड़ी राशि लॉटरी में जीती हैं इसी साल जुलाई में भी एक अज्ञात शख्स ने ऐसे ही बड़ी राशि लॉटरी के इनाम में जीती थी।