{"_id":"5b4570744f1c1bba248b5aa8","slug":"man-puts-six-year-old-burger-for-sale-on-ebay-for-thirty-dollar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल पुराने बर्गर को इंटरनेट पर अब जाकर बेचा, लगी ऐसी बोली और हो गया कुछ ऐसा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
6 साल पुराने बर्गर को इंटरनेट पर अब जाकर बेचा, लगी ऐसी बोली और हो गया कुछ ऐसा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
burger
कई पुरानी चीजें ऐसी होती हैं जिनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है और आज के जमाने में वो चीजें मिलती भी नहीं हैं, इसलिए उन्हें नीलाम किया जाता है या फिर म्यूजियम में सम्भालकर रखा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सालोंसाल पुरानी किसी खाने की चीज को नीलाम होते हुए देखा है? सुनकर अटपटा लगा न... क्योंकि आज से पहले आपने ऐसा नहीं देखा होगा जिसमें खाने की सालों पुरानी कोई चीज बेची जा रही हो। इससे भी ज्यादा हैरानी तो आपको तब होगी जब ये जानेंगे कि इस खाने की चीज को खरीदने के लिए लाखों की बोली भी लग चुकी है।
burger
अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि खाने की चीज को आखिर कैसे नीलाम किया जा सकता है जबकि वो कई साल बासी हो चुकी हो? खाने-पीने की चीजें तो लोग ताजा-ताजा बनते हुए ही खरीदना पसंद करते हैं लेकिन यहां देखिए मामला कुछ उल्टा ही है।
burger
जी हां, हाल ही में ओन्टारियो के रहने वाले डेव अलेक्जेंडर नामक एक शख्स ने करीब 6 साल पुराना चीजबर्गर नीलाम किया। मीडिया रिपोर्टों की माने तो डेव ने एक बर्गर और कुछ फ्राइज पिछले 6 साल से अपने घर में संभाल कर रखे थे। अब उसे बेचने के लिए उन्होंने eBay पर विज्ञापन डाला। इसके बाद जो हुआ...
विज्ञापन
विज्ञापन
mc donald
वह और भी चौंकाने वाला है। दरअसल, डेव को इस बात की उम्मीद नहीं रही थी कि 6 साल पुराना यह बर्गर भी इतने पैसे में बिक जाएगा।डेव के इस विज्ञापन को देखते ही खरीददारों के फोन उन्हें आने लगे। जहां उन्होंने इस बर्गर की नीलामी रकम 30 डॉलर रखी खी वही महज छह दिन के भीतर उस बर्गर की कीमत 62.65 डॉलर पहुंच गई। इससे डेव को बड़ी खुशी हुई।
विज्ञापन
burger
डेव अलेक्जेंडर ने आगे बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें 6 जून 2012 को बर्गर और फ्राइज खरीदने के लिए कहा था और उसके बाद उन्होंने बर्गर और फ्राइज खरीदकर घर के शेल्फ में रखा। इस पर कहा जाता है शहर के लोगों का मानना है कि मैकडॉनल्ड्स का फूड कभी खराब नहीं होता। इसी के चलते उन्होंने घर में 6 साल तक बर्गर को संभाल कर रखा और अब इसे नीलाम कर दिया।