फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर के सामने फेंका मरा हुआ चूहा, फिर पड़ोसी ने किया कुछ ऐसा जानकर सिहर उठेगी रूह

Sat, 06 Oct 2018 11:29 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Man killed due to dead rat thrown into the neighbor house
aa
यह जरूरी नहीं कि हर पड़ोसी की आपसे बनती हो। हो सकता है कि कई बातों को लेकर आपकी उनसे तू-तू मैं-मैं हो जाती हो। लेकिन कई बार इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जी हां, नई दिल्ली के अमन विहार इलाके में पड़ोसी के खाली प्लॉट में मरा हुए चूहा फेंकना एक युवक को बेहद महंगा पड़ गया। बौखलाहट में पड़ोसी ने ऐसा कदम उठा लिया जिसे जानकर किसी की भी रूह सिहर जाए।





 
Man killed due to dead rat thrown into the neighbor house
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
दरअसल, नाराज पड़ोसी ने चूहा फेंकने वाले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके हाथ में लोहे का पाइप था जिसके जरिए उसने चूहा फेकने वाले शख्स की बुरी तरह पिटाई की। वह उसे तब तक मारता रहा जब तक कि वह बेसुध होकर गिर नहीं पड़ा। बाद में खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी लेकर पहुंचे नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा काट दिया।


 
Man killed due to dead rat thrown into the neighbor house
aa
बड़ी ही मुश्किल से पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रिका मीर विहार के एम ब्लॉक में रहते थे। परिवार में पत्नी सुनीता और तीन बच्चे हैं। वह नाहरपुर इलाके में पेंटर थे। उनके पड़ोस में विजय नाम का एक व्यक्ति रहता है। 2 अक्टूबर चंद्रिका के घर में चूहा मर गया था। इसे चंद्रिका ने घर के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया। बदबू आने पर विजय ने इसका विरोध किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man killed due to dead rat thrown into the neighbor house
aa
विजय ने चंद्रिका को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। दोनों के बीच बहस बड़ी तो बात हाथपाई तक जा पहुंची। बात बढ़ने पर विजय ने डंडे से चंद्रिका के सिर पर कई वार कर दिए। सिर पर चोट लगने से चंद्रिका गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से पकड़ लिया है। 
 
विज्ञापन
Man killed due to dead rat thrown into the neighbor house
aa
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने चंद्रिका को संजय गांधी से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन गुरुवार को ही चंद्रिका ने अस्पताल में दम तौड़ दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed