फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीनों सेना के जवान अलग तरीकों से क्यों करते हैं सैल्यूट, सच्चाई जानना बेहद जरूरी

Wed, 27 Jun 2018 03:57 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Know why indian security forces salute in different manner
indian security force salute style
हमारे देश की सेना हमारी आन-बान और शान की रक्षा करती है। इनमें जल, थल और वायु सेनाएं शामिल हैं। अगर आपने कभी हमारी तीनों सेनाओं को सैल्यूट करते हुए नोटिस किया हो तो देखा होगा तीनों अलग-अलग तरीके से सैल्यूट करती हैं। क्या आप जानते हैं कि इनके अलग-अलग तरीके से सैल्यूट करने का क्या मतलब होता है ?
Know why indian security forces salute in different manner
india force
आज हम आपको बताएंगे कि हमारी आर्मी, नेवी और एयर फॉर्स के सैल्यूट करने में क्या अंतर होता है और इसका क्या मतलब होता है। सैल्यूट का अर्थ बहुत ही साधरण है। सभी जवान सैल्यूट करके अपने से बड़े को सम्मान देते हैं और सैल्यूट के साथ में वो ये भी दर्शाते हैं कि उनके पास इस समय कोई हथियार नहीं है और हर कोई उनपर विश्वास कर सकता है।
Know why indian security forces salute in different manner
indian army
भारतीय थल सेना
भारतीय सेना के सभी जवान आपको कई मौकों पर सैल्यूट करते हुए दिख जाएंगे, इंडियन आर्मी के जवान अपने खुले पंजे से सैल्यूट करते हैं, उनकी सारी अंगुलियां सामने की ओर खुली रहती है। इसके अलावा बीच की उंगली और अंगूठा आपके सिर और आईब्रो तक होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know why indian security forces salute in different manner
indian navy
भारतीय जल सेना 
इनका सैल्यूट करने का तरीका इंडियन आर्मी से काफी अलग होता है। इंडियन नेवी के जवान भी खुली हथेली से सैल्यूट करते हैं लेकिन उनकी हथेली नीचे की तरफ होती है। इस तरीके से सैल्यूट करने के पीछे तर्क दिया जाता है कि पुराने जमाने में नेवी के जवान जहाज में काम भी करते थे जिसकी वजह से उनके हाथ गंदे हो जाते थे। इसे छिपाने के लिए वो हथेली को नीचे की तरफ करके सैल्यूट करते थे और तब से ही इंडियन नेवी ऐसे ही सैल्यूट करती नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
Know why indian security forces salute in different manner
indian air force
भारतीय वायु सेना 
पहले वायु सेना के जवान आर्मी की तरह ही सैल्यूट करते थे लेकिन साल 2006 में मार्च के महीने में इंडियन एयरफॉर्स ने अपने जवानों के लिए सैल्यूट के नए फॉर्म तय किए थे। नए फॉर्म वह कुछ इस तरह सैल्यूट करते है कि वह हथेली और जमीन में 45 डिग्री का कोण बनाती है। इन्डियन एयर फॉर्स इस तरह से आसमान की ओर अपने बढ़ते कदम को दर्शाती है।

अब आप जान गए होंगे की भारतीय सेना में तीनों सेना के जवान अलग-अलग तरह से सैल्यूट क्यों करते हैं और इनके पीछे क्या मतलब होता है। अपनी चमकती यूनिफॉर्म में सदाबहार तिरंगे को सलाम करने का गर्व ही अलग होता है। यह नजारा देखकर हर भारतीय का सीना फक्र से चौड़ा हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed