फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र का आपकी सोच पर क्या होता है असर, अगर जान लिया तो अभी से करने लगेंगे ये काम

Wed, 25 Jul 2018 03:02 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 25 Jul 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Know What is the effect of age on your thinking
उम्र का बढ़ना तो दस्तूर-ए-जहां है मगरमहसूस न करो तो उम्र कहां बढ़ती है... कल्पना कीजिए कि आप को आपके जन्म की तारीख नहीं मालूम। न बर्थ सर्टिफिकेट है, न कुंडली और न ही कोई और दस्तावेज, जो आप की सही उम्र बता सके। फिर आप को कह दिया जाए कि आप की उम्र वही है, जो आप महसूस करें।
Know What is the effect of age on your thinking
ऐसे में आप खुद को कितने बरस का महसूस करेंगे?
जैसे आप के जूतों का नंबर या आप की लंबाई एक उम्र के बाद तय हो जाती है, ठीक वैसे ही आप ने जिंदगी के जितने बरस गुजार लिए हैं, उन्हें बदला नहीं जा सकता। लेकिन, रोजमर्रा का तजुर्बा बताता है कि हम जिस रफ्तार से उम्रदराज होते हैं, उसी पैमाने पर उसे महसूस नहीं करते। कुछ लोग खुद को बूढ़ा महसूस करते हैं। तो, कुछ जवां।

अब, वैज्ञानिक इस मानसिकता पर रिसर्च कर रहे हैं। इस रिसर्च से कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं। आप अपने आप को जितना उम्रदराज महसूस करते हैं, उसका आपकी बेहतर और खराब परफॉर्मेंस से गहरा ताल्लुक है। इसका आपकी सेहत से भी गहरा नाता है। अब वैज्ञानिक ये पता लगाने में जुटे हैं कि जो उम्र आप महसूस करते हैं, क्या उससे आपके बीमार होने या बेहतर काम करने का कोई रिश्ता है। अमरीका की वर्जिनिया यूनिवर्सिटी के ब्रायन नोसेक ऐसे ही एक वैज्ञानिक हैं। वो कहते हैं कि, ''लोग अपनी उम्र से खुद को कितना कम उम्र महसूस करते हैं, ये बात उनके तमाम फैसलों को प्रभावित करती है। खुद को लोग जितना जवां या उम्रदराज महसूस करते हैं, उसी हिसाब से जिंदगी के फैसले लेते हैं।''

उम्र को महसूस करने की अहमियत यहीं खत्म नहीं हो जाती है। आप अपने आप को कितना जवां महसूस करते हैं, इसका आपकी सेहत से भी ताल्लुक होता है। यहां तक कि आप की मौत से भी इसका नाता है। तो, आप वाकई उतने ही बरस के होते हैं, जितना आप महसूस करते हैं। रिसर्च के इन दिलचस्प नतीजों से उत्साहित वैज्ञानिक अब ये पता लगाने में जुट गए हैं कि वो कौन से मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और जैविक कारण होते हैं, जिनसे लोगों को अपने जवां होने या बुजुर्ग हो जाने का एहसास होता है। इस जानकारी को जुटाकर हम लंबी उम्र और सेहतमंद रहने का एक और नुस्खा तलाश लेंगे।
Know What is the effect of age on your thinking
नई नहीं है रिसर्च
वैसे उम्र को लेकर ये रिसर्च नई नहीं है। 1970 से 1980 के दशक के बीच कई ऐसी छुट-पुट रिसर्च हुई थीं, लेकिन, पिछले दस सालों में इनकी बाढ़ सी आ गई है। हाल में हुई ऐसी रिसर्च का एक बड़ा पहलू ये है कि किस तरह उम्र को लेकर हमारी सोच हमारे व्यक्तित्व पर असर डालती है। सब को पता है कि उम्र बढ़ने के साथ लोग शांत हो जाते हैं। नए तजुर्बे करने से बचते हैं। वहीं युवा ज़्यादा जोखिम लेने को तैयार रहते हैं। नई जगहें, नए प्रयोग के लिए ज्यादा उत्साहित होते हैं।

लेकिन, उम्र महसूस करने को लेकर हुई रिसर्च बताती है कि जो लोग खुद को जवां महसूस करते हैं, वो भी बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा ईमानदार हो जाते हैं। जज्बात पर काबू पाना सीख लेते हैं। ये गुण तो वैसे भी उम्र बढ़ने के साथ आते ही हैं। लोग जिंदगी के तजुर्बों के साथ शांत होते जाते हैं। कहने का मतलब ये कि जो लोग दिल से जवां रहते हैं, ऐसा नहीं है कि वो बचकानी सोच वाले ही रह जाते हैं। लेकिन, बढ़ती अवस्था के बावजूद खुद को युवा महसूस करने वाले लोगों के डिप्रेशन के शिकार होने की आशंका कम होती है। उनकी दिमागी सेहत औरों के मुकाबले बेहतर होती है। वो भूल जाने की बीमारी के शिकार कम होते हैं। बीमार कम होते हैं।

फ्रांस की मोंटपेलियर यूनिवर्सिटी के यान्निक स्टीफेन ने 17 हजार से ज्यादा मध्यम उम्र और बुजुर्गों के ऊपर रिसर्च की। इनमें से ज्यादातर लोग अपनी असल उम्र से खुद को आठ साल कम का महसूस करते थे। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी थे, जो अपने आप को असल आयु से ज़्यादा उम्रदराज महसूस करते थे। ऐसे लोगों के साथ गंभीर दिक्कतें थीं। खुद को असली आयु से 8-13 साल ज्यादा उम्र का महसूस करने वालों के मरने की आशंका 18-25 प्रतिशत ज्यादा देखी गई। इस दौरान उनके बीमार होने का सिलसिला भी दूसरों के मुकाबले ज्यादा तेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know What is the effect of age on your thinking
वक्त से पहले बूढ़ा होना
हम खुद को जितनी उम्र का महसूस करते हैं, उसके हिसाब से हमारी सेहत होने की कई वजहें होती हैं। सबसे बड़ी वजह तो ये होती है कि बढ़ती उम्र के साथ लोगों में प्रौढ़ता आती है, लेकिन जो लोग खुद को युवा महसूस करते हैं, वो जवानी के दिनों के तजुर्बे जैसे घूमना या नए शौक पालने के तजुर्बे ज्यादा करते हैं। यानी जो लोग जवां महसूस करते हैं, वो उछल-कूद, वर्जिश, टहलने या घूमने जाने में ज्यादा वक्त बिताते हैं। इसका उनकी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। मगर, इसका उल्टा ताल्लुक भी है।

अगर लोग डिप्रेशन में होते हैं। दिमागी सुकून नहीं होता। चीजें भूलते हैं। चलने-फिरने से कतराते हैं, तो, वो खुद को ज्यादा उम्र का महसूस करने लगते हैं। अगर ऐसा होता है, तो लोगों की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। लोग वक्त से पहले खुद को बूढ़ा मान लेते हैं। जो उनकी सेहत के लिए और नुकसानदेह होता है। कुल मिलाकर, आप जो उम्र महसूस करते हैं, उससे आपकी सेहत का ज्यादा बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है, बनिस्बत आपके बर्थ सर्टिफिकेट के।

उम्र महसूस करने की वजहें
अब मनोवैज्ञानिक ये पता लगाने में जुट गए हैं कि हम जो उम्र महसूस करते हैं, उसके पीछे की वजह क्या होती है। वर्जिनिया यूनिवर्सिटी के ब्रायन नोसेक और निकोल लिंडनर ने असल उम्र और महसूस होने वाली उम्र के फर्क को समझने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Know What is the effect of age on your thinking
हम सब को पता है कि बच्चे और किशोर खुद को असल उम्र से ज्यादा बड़ा मानते हैं, लेकिन, 25 साल की आयु तक पहुंचते-पहुंचते लोगों को लगने लगता है कि वो उम्र की असल रफ्तार को पीछे छोड़ आए हैं। 30 के दशक में पहुंचते ही लोगों को खुद के असल उम्र से जवां होने का एहसास होने लगता है। ऐसा 70 फीसद लोगों के साथ होता है। नोसेक और लिंडनर कहते हैं कि, 'ऐसा लगता है कि जो उम्र महसूस करते हैं, वो मंगल ग्रह की होती है, जबकि असल उम्र धरती वाली होती है। अब धरती का एक दशक मंगल ग्रह के 5.3 साल के बराबर ही होता है'।

लिंडनर और ब्रायन नोसेक ने लोगों की उम्र को लेकर ख्वाहिश को भी समझने की कोशिश की। यहां भी लोग मंगल ग्रह की गणना से ही प्रेरित नजर आए। ज्यादातर लोग अपनी असल से कम उम्र के महसूस करना चाहते थे। मगर यहां भी उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर सोच अलग दिखी। जैसे कि 20 साल के 60 प्रतिशत लोग ज्यादा उम्र के होने का एहसास करना चाहते थे। वहीं 26 साल की आयु वाले 70 फीसद खुद को कम उम्र का महसूस करना चाहते थे। कुछ मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि असल से कम उम्र का एहसास करके इंसान असल में अपनी सुरक्षा करता है। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ कई नेगेटिव चीजें होती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed