{"_id":"5ae930114f1c1ba0098b7819","slug":"know-the-truth-about-eno-use-for-face-wash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENO से चेहरा होगा गोरा, सामने आया वीडियो का वायरल सच, आजमाने से पहले एक बार जरूर देख लें","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ENO से चेहरा होगा गोरा, सामने आया वीडियो का वायरल सच, आजमाने से पहले एक बार जरूर देख लें
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
eno face wash
सोशल मीडिया पर आपको तमाम ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे जिनमें ब्यूटी टिप्स दिए जाते हैं लेकिन इनमें से कौनसा कारगर साबित होगा यह कैसे पता लगाएं, बड़ा सवाल बन गया है। आपको याद होगा एक समय ऐसा था जब महिलाएं दादी और नानी मां के बताए घरेलू नुस्खें आजमा कर ही अपनी खूबसूरती को मेंटेन रखती थी। फिर समय आया ब्यूटी क्रीम और मेकअप प्रोडक्टस का... यह भी लंबे समय तक चला।
Trending Videos
eno
लेकिन इसके असल रिजल्ट लोगों को देर से देखने को मिले। दरअसल, जवानी में यूज किए गए ब्यूटी प्रोडक्टस भले ही आपको खूबसूरत दिखने में मदद करते हो लेकिन यह आपको जल्दी बूढ़ा भी करते हैं। जी हां, इनमें मिले केमिकल सीधा स्किन पर असर करते हैं। उम्र ढलने से पहले ही आप बूढ़े नजर आने लगते हैं। जब लोगों को यह बात समझ में आने लगी तो लोगों को फिर से दादी मां के नुस्खे याद आए। पुराने ट्रैंड को ही लोगों ने सही पाया।
eno
लेकिन अब इनमें भी खेल किया जा रहा है। इंटरनेट पर चल रहे वीडियोज देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। घरेलू नुस्खे के नाम पर यहां भी कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का काम ही किया जा रहा है। हालांकि यह ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं है लेकिन किसी कंपनी का प्रोडक्ट तो है। ऐसा एक वीडियो इन दिनों खासा देखा जा रहा है। भले ही यह उपचार आपके लिए काफी सस्ता साबित हो लेकिन यूज के साथ इस बात की गारंटी कोई नहीं लेता कि यह आपकी स्किन पर किसी तरह का बुरा असर नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
eno
फिलहाल, इंटरनेट पर एक नुस्खा ब्यूटी टिप्स के नाम से बेचा जा रहा है। यह है ENO से मुखड़ा चमकाने का घरेलू नुस्खा। शायद आपने भी यह वीडियो यूट्यूब पर देखा हो या आपको किसी ने व्हाट्स एप पर भेज दिया हो। ENO से सुदंरता को निखारने की यह बात कहां तक सच है ये नहीं मालूम लेकिन वीडियो के साथ यह दावा जरूर किया जा रहा है कि इसके इस्तेमाल से सारे नुस्खे फेल हो जाएंगे। असल में ईनो का यूज गैस, एसडीटी या पेट से संबंधित बीमारिया दूर करने के लिए करते हैं लेकिन यहां तो सुंदरता के लिए इसके इस्तेमाल के लिए मशवरा दिया गया है।
विज्ञापन
beauty
हां ये बात जरूर है कि ईनो के अन्दर साइट्रिक एसिड और सोडा होता है जो ब्यूटी प्रोडक्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन दोस्तों यहां बात तो वही हो गई न कि आप जल्द बूढ़ा करने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसी ही चीज इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि ईनो को बहुत अधिक मात्रा में फेस पर अप्लाई किया जाता है तो इससे आपका फेस जल भी सकता है। इसलिअ सावधानी बरतने की जरूरत है। अब अगर आपको कोई इसे घरेलू नुस्खा बताकर बेचना चाहें तो संभल जाएं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें मार्केट में ब्यूटी केयर के लिए काफी सारे ऑर्गेनिक उत्पाद भी बेचे जाते हैं। हालांकि यह थोड़े महंगे जरूर होते हैं। लेकिन इनका यूज कहीं हद तक सेफ साबित होता है।
यू ट्यूब पर चल रहे ऐसे वीडियोज...
यू ट्यूब पर चल रहे ऐसे वीडियोज...