फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस जंगल में आते ही कटने लगती है बड़ी से बड़ी बीमारी, रहस्य जानकर आपको भी होगी हैरानी

Thu, 06 Sep 2018 08:42 AM IST
द ट्रैवल शो, बीबीसी
द ट्रैवल शो, बीबीसी Updated Thu, 06 Sep 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Know the Forest therapy to relieve stress in Japan
demo
तनाव आज दुनिया भर के लिए एक बड़ा मसला है। डॉक्टरों के मुताबिक तनाव ही तमाम बीमारियों की जड़ है। इससे जितना दूर रहा जाए उतना अच्छा। लेकिन, नए दौर के रहन-सहन ने हम सभी को तनाव का गुलाम बना दिया है। तनाव मुक्त रहने के लिए लोग तरह-तरह की दवाएं खाने लगे हैं। कोई मेडिटेशन कर रहा है तो कोई योग। लेकिन, जापान के लोग तनाव मुक्त होने के लिए क़ुदरत की शरण में जा रहे हैं।


 
Know the Forest therapy to relieve stress in Japan
demo
यहां लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए जंगलों में फॉरेस्ट थेरेपी दी जा रही है। फॉरेस्ट गाइड और थेरेपिस्ट तस्योशी मसुजावा का कहना है कि जापान की राजधानी टोक्यो में तनाव से दूर रहने और प्रकृति के नजदीक आने का मंत्र और खजाना दोनों हैं।

 
Know the Forest therapy to relieve stress in Japan
demo
टोक्यो कुदरती खूबसूरती से लबरेज है। यहां के जंगलों में हर बीमारी का इलाज मौजूद है। यहां कई तरह की जड़ी-बूटियां मिल जाती हैं। इनका स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन ये बीमारी को जड़ से खत्म करने की ताकत रखती हैं। इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कई तरह की दवाएं बनाने में भी होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the Forest therapy to relieve stress in Japan
demo
टोक्यो के इन जंगलों में तनाव मुक्त होने के लिए लगभग पूरे जापान से लोग आते हैं। इनमें बड़ी तादाद ऑफिस कर्मचारियों की होती है। पूरे जापान के जंगलों में करीब 62 थेरेपी सोसाइटी हैं, जो यहां लोगों की मदद करती हैं। इस थेरेपी के तहत लोग खुली हवा में गहरी सांस लेते हैं, मेडिटेशन करते हैं।

 
विज्ञापन
Know the Forest therapy to relieve stress in Japan
demo
परिंदों की चहचहाहट भी थेरेपी
तस्योशी मसुजावा कहते हैं अगर सुबह सवेरे उठकर सिर्फ परिंदों की चहचहाहट सुनी जाए तो वो भी एक थेरेपी की तरह ही काम करती है।  सुबह के वक्त पेड़ों पर जब परिंदे शोर मचाते हैं, तो लगता है कि वो आपस में बातें कर रहे हैं। इनकी ये बातें इंसानों का दिल बहलाती हैं और तनाव दूर करती हैं। खुद को तंदुरुस्त रखने का जापानियों का ये तरीका दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed