{"_id":"5afa75904f1c1b1a5e8b4900","slug":"know-the-age-difference-of-these-celebrities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिल कपूर से 8 साल छोटे हैं अमित शाह, चर्चित हस्तियों की आयु के ऐसे अंतराल जो कर देंगे आपको हैरान","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
अनिल कपूर से 8 साल छोटे हैं अमित शाह, चर्चित हस्तियों की आयु के ऐसे अंतराल जो कर देंगे आपको हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
amit shah and anil kapoor
इस दुनिया में हर इंसान को एक न एक दिन बूढ़ा जरूर होना है, क्योंकि बूढ़े होना एक ऐसी जैविक घटना है जो होगी ही। लेकिन इन्हें देखकर आप इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे जबकि इनके कई हम उम्र उनसे कहीं ज्यादा बड़े दिखाई देते हैं।
Trending Videos
aamir khan and ramdev
आप योग गुरु बाबा रामदेव से तो परीचित होंगे ही... आपको क्या लगता है वह कितने साल के होंगे? 55, 60 या 65? हम बता दें कि 25 दिसंबर 1965 में जन्मे रामदेव 52 साल के हैं। वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट या अभिनेता आमिर खान से उम्र में छोटे हैं। क्या आपको विश्वास होगा? शायद नहीं, लेकिन यही सच है। अब यह आप तय करें कि इनमें से आपको कौन उम्रदराज दिखता है।
rahul gandhi with manish sisodiya
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उम्र का तो आपको अंदाजा होगा ही लेकिन क्या आप दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की उम्र जानते हैं..? हम बता दें कि उम्र में मनीष सिसोदिया राहुल गांधी से भी छोटे हैं। मनीष 5 जनवरी 1972 को जन्में हैं जबकि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। दोनों में दो साल का एज डिफरेंस है लेकिन दोनों में कितना अंतर नजर आता है। यह आप साफ देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
amit shah with anil kapoor
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को देखकर आप बता सकते हैं दोनों में छोटा कौन होगा? शायद आप यही कहेंगे कि अनिल छोटे हैं शाह से, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल 1956 में जन्मे हैं और अमित शाह 1964 में यानी दोनों के बीच 8 साल का अंतराल है। आपको शायद ही यह बात पता हो। क्यों खा गए ना गच्चा?
विज्ञापन
aloknath with anil kapoor
चलिए अब बात करते हैं बॉलीवुड के संस्कारी बाबुजी आलोक नाथ की... वे और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर हमउम्र है। चौंक गए न जानकर। दरअसल, दोनों की उम्र 61 साल है। लेकिन क्या इन दोनों को देखकर कोई कह सकता है कि इनकी उम्र एक ही है?