फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'Facebook' पर 'BFF' टाइप करने की सच्चाई पता है..? जुकरबर्ग से जोड़ रहे हैं कनेक्शन

Sat, 24 Mar 2018 09:31 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Fact check about typing bff on facebook
Facebook Security

इन दिनों फेसबुक पर एक शब्द जबरदस्त वायरल हो रहा है। यह है 'BFF'... इस शब्द के वायरल होने की वजह भी बड़ी गजब की है। दरअसल, इसे वायरल करने वाले ने इसके पीछे बड़ा दिमाग लगाया है। इसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

Fact check about typing bff on facebook
Mark Zuckerberg

एक सूचना के साथ कुछ दिन से फेसबुक पर तमाम लोग एक पोस्ट धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि 'फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने आपके फेसबुक अकाउंट को सेफ रखने के मकसद से 'BFF' को ईजाद किया है। अगर आप इस पोस्ट पर कमेंट में 'BFF' लिखेंगे और वह हरा हो जाता है तो समझिए कि आपका अकाउंट सेफ है और अगर नहीं तो अकाउंट खतरे में है।' 

Fact check about typing bff on facebook
bff viral content on facebook
तमाम लोग बिना रियलटी चैक किए बस कमेंट करने लगे हैं। इस वायरल खबर को पूरी तरह सच मानते हुए लोग इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह की घटनाएं घटती हैं जिनमें यूजर्स वायरल कंटेट, तस्वीर या वीडियो का सच बिना जाने ही उसे प्रमोट करने लगते हैं। इस चलते लोगों में भ्रम फैलता है। कई बार यह भ्रम अपनी चरम स्थिति पर भी पहुंचता है, जिसके नकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fact check about typing bff on facebook
mark zuckerberg
ऐसी ही कुछ इस वायरल कंटेट के साथ है। इसकी हकीकत जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यह फर्जी मैसेज है जो गलत इन्फॉर्मेशन के साथ वायरल किया जा रहा है। अगर आपने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर ऐसा कुछ देखा हो तो एकबार इसका अर्थ जरूर जान लें। अभी तक बहुत से लोग हैं जो ऐसी पोस्ट पर 'BFF'लिख चुके हैं। यह बात सही है कि यदि आप किसी पोस्ट पर BFF लिखते हैं तो वह हरा हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब अकाउंट के सेफ होने या न होने से नहीं है।

 
विज्ञापन
Fact check about typing bff on facebook
Green BFF
हकीकत यह है कि फेसबुक जैसे पिछले दिनों किसी की पोस्ट पर बधाई लिखने पर उसे केसरिया रंग देने का फीचर लाया था, वैसा ही फीचर यह भी है। 'BFF' का पूरा अर्थ क्या है, यहां यह भी जानना जरूरी है। 'BFF' का मतलब 'बेस्ट फ्रेंड फॉरऐवर' से है। यह किसी भी तरीके से अकाउंट के सेफ होने या न होने की जानकारी नहीं देता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed