स्कूल में सिखाया जाता था कि कभी 'भूकंप' आ जाए तो आपको क्या करना चाहिए। आपने भी इस प्राकृतिक मार से बचाव के लिए जरूर सबक लिया होगा। याद है न... टीचर कहती थी कि जब कभी भूकंप आ जाए और आपके पास इतना वक्त न हो कि आप बिल्डिंग से भाग सकें तो वहीं भीतर किसी मजबूत दिवार के कोने या पिलर के नजदीक जाकर खड़े हो जाएं या फिर कमरे में मौजूद किसी मजबूत चीज के नीचे जाकर छुप जाएं।
जब आता है 'भूकंप' तो लोगों की कुछ ऐसी होती है हालत, देखिए इस वीडियो में
भूकंप के वक्त सबसे जरूर होता है कि आप अपने सिर को बचाएं। उसे कवर करें। लेकिन अगर आप किसी खुली जगह पर हैं और अचानक आपको बेहद तेज भूकंप के झटके महसूस होने लगें तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए..? यह तो किसी ने नहीं बतलाया होगा। दरअसल, ऐसे में आप जहां है वहां खड़े रहें तो अच्छा है। क्योंकि भीड़ वाले स्थान पर आपके ऐसा करने से भगदड़ मच सकती है और हो सकता है कि भगदड़ में कोई कमजोर महिला, वृद्ध या कोई मासूम पैरों तले कुचला जाए।
आपके सामने ऐसी स्थिति खड़ी हो भी जाए और भगदड़ के बीच आपको जमीन पर कोई महिला, बच्चा या वृद्ध व्यक्ति जमीन पर गिरा नजर आए तो संयम रखें और उनकी मदद को आगे बढ़ें। आप उन्हें कवर करके उनकी जान बचा सकते हैं। यूं तो इंसान का वश भूकम्प या भूचाल के सामने नहीं चलता और ऐसी स्थिति में वह बौखला जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दिखाने का हमारा मकसद किसी को डराना या विचलित करना नहीं है बल्कि ऐसे हालातों से कैसे निपटा जाए महज यह संदेश देना है।
इस वीडियो में भी भूकंप के दौरान लोगों को भागते-दौड़ते देखा जा सकता है। सब हैरान-परेशान है। हालांकि क्लिप में एक जगह ऐसी भी है, जहां रोड पर चल रही गाड़िया भूकंप की भनक लगते ही रुक जाती है और लोग पास ही किसी मजबूत चीज के सहारे खड़े हो जाते हैं। भूकंप के इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। भूकंप में इंसान की क्या हालत होती है आप इस वीडियो में साफ देख सकते हैं।
बता दें भूकंप पृथ्वी के स्थलमण्डल (लिथोस्फ़ीयर) में ऊर्जा के अचानक मुक्त हो जाने के कारण उत्पन्न होने वाली भूकम्पीय तरंगों की वजह से होता है। भूकंप कुछ लोगों को गिराकर चोट पहुंचाने से लेकर पूरे नगर को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है।
देखें वीडियो