{"_id":"5aa0bd734f1c1bbb218b6a4c","slug":"know-about-the-countrys-tallest-couple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए देश के सबसे ऊंचे कपल से, परिवार का कद 26 फीट से ज्यादा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मिलिए देश के सबसे ऊंचे कपल से, परिवार का कद 26 फीट से ज्यादा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आपको हम ऐसे जोड़े के बारे में बताने जा रहे है जो बाकियों से जरा हटके है। तभी तो यह दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हैं। इनकी खासियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
demo
जी हां, हम बात कर रहे है पुणे के एक जोड़े की। इनकी पहचान अपनी लंबाई के चलते देश के टालेस्ट पति-पत्नी के रूप में होती हैं। इतनी ही इनके बच्चों की हाइट के बारे में जानकर आपको और अधिक ताज्जुब होगा।
इनके बच्चों की हाइट सभी को आकर्षित करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें अपने लंबे कद के कारण यह परिवार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवा चुका है।
इनके बच्चों की हाइट सभी को आकर्षित करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें अपने लंबे कद के कारण यह परिवार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवा चुका है।
demo
पुणे से सटे पिंपरी में रहने वाले कुलकर्णी परिवार को देश के सबसे लंबे कद के परिवार के रूप में जाना जाता है। इस परिवार में 4 सदस्य हैं। इनकी लम्बाई को अगर आपस में जोड़ दिया जाए तो यह 26 फीट से भी ज्यादा हो जाती है।
56 वर्षीय शरद कुलकर्णी इस परिवार के मुखिया है, इनकी लम्बाई 7 फीट 1.5 इंच है। शरद कुलकर्णी की पत्नी संजोत 6 फीट 2.6 इंच लंबी हैं। खास बात यह है कि कुलकर्णी की दोनों बेटियों की भी लम्बाई 6 फीट हैं।

वहीं उनकी बड़ी बेटी मुरूगा 26 साल की हैं और इनकी लंबाई 6 फीट है। छोटी बेटी सान्या अभी 20 साल की हैं और इनकी हाइट अपनी बड़ी बहन और मां से भी ज्यादा है। जी हां सान्या की लंबाई 6 फीट 4 इंच है। शरद कुलकर्णी और संजोत की शादी 1989 में हुई थी।
संजोत और शरद की शादी की कहानी बहुत दिलचस्प है। दरअसल, 6 फीट से ज्यादा लंबाई होने के कारण संजोत की शादी नहीं हो पा रही थी, एक दिन अचानक उनकी दादी ने घर के पास सब्जियां खरीदते शरद को देखा। उन्हें देखते ही वह सीधे शरद के पास गई और शादी का प्रस्ताव रख दिया।

शरद को थोड़ा अजीब लगा लेकिन जब उन्हें संजोत की हाइट के बारे में पता चला तो वह झट से तैयार हो गए। संजोत और शरद का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में देश के सबसे लंबे कपल के रूप में भी दर्ज है।
शरद को उम्मीद थी कि वह सबसे लंबे कपल का गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड भी बना पाएंगे, लेकिन यह रिकॉर्ड कैलिफोर्निया के वेन और लॉरी हॉलक्विस्ट ने अपने नाम कर लिया था।
शरद को उम्मीद थी कि वह सबसे लंबे कपल का गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड भी बना पाएंगे, लेकिन यह रिकॉर्ड कैलिफोर्निया के वेन और लॉरी हॉलक्विस्ट ने अपने नाम कर लिया था।