फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पिता ने बैंड और बम-पटाखों के साथ निकाली बेटे की अंतिम यात्रा, दंग रह गए लोग

Fri, 09 Mar 2018 08:58 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Father organised grand celebration to perform last rituals of sons death
demo
39 साल के बेटे की मौत पर उसके पिता ने बैंड बजवाया और साथ में पटाखे फोड़े तो यह देखकर गांववाले दंग रह गए।  

 एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला वडोदरा का बताया जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से...
 
Father organised grand celebration to perform last rituals of sons death
demo
मृतक का नाम भरत परमार बताया जा रहा है। व्यक्ति की मौत पर उसके पिता ने बैंड बजवाएं और तो और पटाखे भी फोड़े। हैरान करने वाली बात तो यह है कि ये किसी रीति-रिवाज के अन्तर्गत नहीं की गई है। लेकिन ऐसी क्या वजह थी कि जवान बेटे की मौत पर पिता को ऐसा करना पड़ा।
 
Father organised grand celebration to perform last rituals of sons death
demo
रिपोर्ट के मुताबिक इस पर पिता गोरधन परमार भाई का कहना था कि उनके बेटे ने परिवार के लिए बहुत कुछ किया। अपने परिवार के खातिर उसने खुद को कुर्बान कर दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा के करोडिया गांव के रहने वाले भरत परमार की 3 मार्च को दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father organised grand celebration to perform last rituals of sons death
demo
बेटे के मौत के बाद पिता गोरधन ने बेटे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आतिशबाजियों और बैंड बाजे सहित शव यात्रा निकाला। सिर्फ इतना ही नहीं इस अंतिम यात्रा में बैंड वालों ने रघुपति राघव राजा राम भजन भी बजाएं। रिपोर्ट के मुताबिक अंतिम यात्रा का यह कार्यक्रम करीब 40 मिनट तक चला। पिता का कहना था कि अपने परिवार को समृद्ध बनाने के लिए उसने एक-एक दिन 10-11 ऑर्डर पूरा करता था। अब बारी थी कि हम भी उसके लिए कुछ करें। भरत की पत्नी और बेटियों की सहमति के बाद हमने यह पहल की।

 
विज्ञापन
Father organised grand celebration to perform last rituals of sons death
demo
पिता गोरधन आगे कहते हैं कि मुझे हमेशा से ही कुछ अलग करने की चाह रही है। वो आगे कहते हैं कि हमारे समय में संपन्न परिवार के लोग शादी के दौरान घोड़े पर सवार होकर जाते थे लेकिन मैनें ऊंट पर बैठ बारात निकाली थी और उस वक्त मैं एकलौता ऐसा था जिसने कि ऐसा किया था। इस बार भी मैनें ऐसा कर एक नए चलन की शुरूआत की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed