{"_id":"5b5151f24f1c1b1e308b5c5d","slug":"know-about-lollipop-invention-history-on-national-lollipop-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों मनाया जाता है 'राष्ट्रीय लॉलीपॉप दिवस', बड़ी रोचक है इसके पीछे की वजह ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
आखिर क्यों मनाया जाता है 'राष्ट्रीय लॉलीपॉप दिवस', बड़ी रोचक है इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
lolipop
आखिर लॉलीपॉप दिवस क्यों मनाया जाता है..? क्या आप इस बारे में जानते हैं..? दरअसल, इसके पीछे एक खास वजह छुपी हुई है। 20 जुलाई को हर साल यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस एक दिन आप सबसे लोकप्रिय, स्वादिष्ट, रंगीन और जी ललचा देनेवाली लॉलीपॉप दिलखोल कर खा सकते हैं।
Trending Videos
lolipop
गौर करने वाली बात है कि बाजार में आपको कई तरह की लॉलीपॉप कैंडी मिल जाएंगी। कैंडी जो कि एक छड़ी के तरह नजर आती है। दिखने में रंगबिरंगी और थोड़ी कठोर होती है। बाजार की किसी भी जनरल स्टोर पर लॉलीपॉप आपको हमेशा विभिन्न रूपों में देखने को मिल जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं लॉलीपॉप कब और कैसे बनाई गई और इसके आविष्कारक कौन है?
lolipop
जिस लॉलीपॉप को आप इतने चाव से खाते हैं जब आपसे कोई उसका इतिहास पूछ लेगा तो शायद इस संबंध में बोलने के लिए आपके पास शब्द ही न हो। इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है। लॉलीपॉप को आधुनिक युग की देन समझा जाता है। दुनिया में सबसे पहली लॉलीपॉप जॉर्ज स्मिथ नामक शख्स ने बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
lolipop store
फूड फॉर थॉट: एक्स्ट्राऑर्डिनरी लिटिल क्रॉनिकल्स ऑफ द वर्ल्ड बुक के मुताबिक, लॉलीपॉप का आविष्कार न्यू हेवन के कनेक्टिकट में रहने वाले जॉर्ज स्मिथ ने किया था। उन्होंने सबसे पहले 1908 में एक ऐसा चिप-चिपा द्रव तैयार किया जो स्वादिष्ट और जी ललचा देने वाला था। उस वक्त इसे एक मिठाई के तौर पर उबाल कर बनाया गया था। लेकिन जब यह खाने में चलन में आ गई तो जॉर्ज समझ गए कि इसे कैश करने का वक्त आ गया है। उन्होंने 1931 में लॉलीपॉप नाम का ट्रेडमार्क अपने नाम करवा लिया। वैसे कहा ये भी जाता है कि खाने वाली लॉलीपॉप से पहले इसी नाम से एक पसंदीदा घुड़दौड़ होती थी। इसका नाम भी 'Lolly पॉप' बताया जाता है।
विज्ञापन
lolipop
लॉलीपॉप मशीन का आविष्कार
बात करें अगर लॉलीपॉप मशीन के इतिहास की तो यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। कैलिफोर्निया की एक हलवाई की मशीनरी कंपनी के सैम नामक शख्स ने सबसे पहले स्वचालित लॉलीपॉप मशीन का आविष्कार किया। इसके बाद से ही बड़े स्तर पर लॉलीपॉप का उत्पादन शुरू हो गया। दुनिया भर के लोग, वयस्कों समेत बच्चे भी इस स्वादिष्ट चीज से दूर नहीं थे। अपने मीठेपन से दांतों को संतुष्ट कर देने वाले इस खास उत्पाद को लोग आनंद लेकर खाने लगे।
बात करें अगर लॉलीपॉप मशीन के इतिहास की तो यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। कैलिफोर्निया की एक हलवाई की मशीनरी कंपनी के सैम नामक शख्स ने सबसे पहले स्वचालित लॉलीपॉप मशीन का आविष्कार किया। इसके बाद से ही बड़े स्तर पर लॉलीपॉप का उत्पादन शुरू हो गया। दुनिया भर के लोग, वयस्कों समेत बच्चे भी इस स्वादिष्ट चीज से दूर नहीं थे। अपने मीठेपन से दांतों को संतुष्ट कर देने वाले इस खास उत्पाद को लोग आनंद लेकर खाने लगे।