{"_id":"5abe1f1e4f1c1bcc618b481b","slug":"know-about-five-worlds-most-expensive-fruits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के 5 ऐसे फल जिन्हें आप कभी नहीं खा पाएंगे, वजह जानकर चौंक जाएंगे ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
दुनिया के 5 ऐसे फल जिन्हें आप कभी नहीं खा पाएंगे, वजह जानकर चौंक जाएंगे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
fruit
आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप कभी नहीं खा पाएंगे। ऐसा नहीं है कि ये फल जहरीले हैं या उन पर किसी ने कोई जादू-टोना किया है। बल्कि वजह कुछ और है। क्या आप इस दिलचस्प वजह को नहीं जानना चाहेंगे..?
Trending Videos
इटैलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल
1. इटैलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल
हांगकांग में पाया जाने वाला ट्रफल मशरूम किसी रसूखदार अमीर राजा की टेबल पर ही देखा जा सकता है। बता दें यह बेहद दुर्लभ है। इसकी कीमत करोड़ों में है। इसकी खासियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की इसे खरीदने के लिए बोली लगाई जाती है और सबसे महंगी बोली पर ही इसकी नीलामी होती है। हाल ही में एक ऑक्शन में 75,000 यूरो यानी 60,10,286 रुपए में 850 ग्राम ट्रफल बेचा गया था। यह सबसे महंगा बताया जाता है।

युबरी खरबूजा
2.युबरी खरबूजा
युबरी नाम के खरबूजे के बारे में आप नहीं जानते होंगे। यह जापान में उगाए जाते हैं। खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इनकी मिठास आपको दीवाना बना देगी। तभी तो इस एक खरबूजे की कीमत 15 लाख 33 हजार रुपए है। यह जापान का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल हैं। कई जापानी इसके बहुत ज्यादा दीवाने भी हैं।

रूबी रोमन अंगूर
3.रूबी रोमन अंगूर
इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 2 लाख 66 हजार रुपए है ये अंगूर केवल जापान में ही उगाये जाते हैं इसके एक गुच्छे में 30 अंगूर होते हैं और एक अंगूर का वजन लगभग 20 ग्राम होता है।

तइयो नो तमागो आम
4. तइयो नो तमागो आम
सूरज के अंडे के नाम चर्चित आम के बारे में शायद आपने सुना भी न हो। बता दें इसकी एक जोड़ी की कीमत 2 लाख रुपए है। यह बड़े से अंडे के आकार का होता है। इसे जापान में उगाया जाता है। ताज्जुब की बात ये है कि इतना मंहगा फल होने के बावजूद यह फल सबसे कम उगाया जाता है।