{"_id":"5abe39754f1c1bc5618b4819","slug":"barak-obama-always-carries-a-hanuman-statue-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बराक ओबामा के सिर पर हनुमान जी का हाथ, हमेशा रखते हैं एक छोटी मूर्ति साथ","category":{"title":"Supernatural Stories","title_hn":"भूत-प्रेत","slug":"super-natural-stories"}}
बराक ओबामा के सिर पर हनुमान जी का हाथ, हमेशा रखते हैं एक छोटी मूर्ति साथ
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Barack Obama
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक्स प्रेसिडेंट बराक ओबामा के सिर पर भगवान हनुमान जी का हाथ है। जी हां, बराक ओबामा हनुमानजी के बहुत बड़ भक्त हैं। इतने बड़े भक्त कि वो उनकी एक छोटी सी मूर्ति हमेशा अपनी जेब में रखते हैं।
Barack Obama
31 अक्टूबर को हनुमान जयंती के विशेष मौके पर हम आपको अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा और हनुमान जी के कनेक्शन के बारे में बताएंगे। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वे अपनी जेब में क्या-क्या रखते हैं? तब उन्होंने कई चीजें निकालीं। 2016 में यह वाकई चौंकाने वाली घटना थी।
hanuman Statue
जी हां, ओबामा की जेब से बजरंगबली की मूर्ति निकली थी। जब उन्होंने बताया कि जब भी वो परेशान या थका हुआ महसूस करते हैं तो हनुमानजी से मदद मांगते हैं। उनका मानना है कि इससे उन्हें पॉजीटिव एनर्जी प्राप्त होती है। हालांकि वह अंधविश्वासी नहीं हैं। यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
brack obama
उन्होंने जेब से पोप फ्रांसिस से मिली मनकों की माला और एक भिक्षु से मिली बुद्ध की मूर्ति, पोकर चिप जैसी चीजें भी दिखाई। आखिर में उन्होंने हिंदुओं के पूज्य देवता हनुमान की छोटी सी मूर्ति भी निकाली। इंटरव्यू के दौरान ओबामा कहते हैं मैं उतना अंधविश्वासी नहीं हूं कि ये सारी चीजें अपने पास ही रखूं, फिर भी हनुमान जी की मूर्ति साथ रखता हूं।
विज्ञापन
hanuman Statue
उन्होंने कहा, जब मुझे थकान महसूस होती है, या परेशान हो जाता हूं तो मैं अपनी जेब में हाथ डालकर कह सकता हूं कि मैं इस चीज से मुसीबतों से पार पा लूंगा। ओबामा बताते हैं कि यह मूर्ति उन्हें एक भारतीय महिला से मिली थी। यह अमेरिका में रहने वाली इंडियन कम्युनिटी की ओर से उनकी सक्सेस के लिए गोल्ड प्लेटेड हनुमान की मूर्ति गिफ्ट की गई थी।
देखें वीडियो
देखें वीडियो