फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'काला सोना' है कड़कनाथ, इसका एक अंडा सत्तर रुपए में तो चिकन मिलता है नौ सौ रुपए किलो

Sat, 23 Jun 2018 06:20 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
Most Expensive Chicken in the world Kadaknath
kadaknath
'सोने का अंडा देने वाली मुर्गी' की कहावत तो सुनी होगी न आपने..? चलिए आज हम आपको इससे भी एक कदम आगे लेकर चलते हैं। दरअसल, आज हम बताने वाले हैं एक सोने के मुर्गे के बारे में। सुनकर अजीब लगेगा लेकिन जो हम अपनी इस स्टोरी में आपको बताने जा रहे हैं वो आपके लिए एकदम नया होगा। 


जी हां, आपने आज से पहले शायद ही दुर्लभ प्रजाति के काला मुर्गा कड़कनाथ के बारे में सुना हो। इस मुर्गे के महंगे अंडे और चिकन से हर माह लाखों का कारोबार हो रहा है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो एक हजार कड़कनाथ से कुछ ही दिनो में दस लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है। 
Most Expensive Chicken in the world Kadaknath
kadaknath
अच्छी बात यह है कि आज हजारों किसान ये धंधा कर रहे हैं। इस बात का गवाह इतिहास रहा है कि रसगुल्ले पर अधिकार को लेकर कभी पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकारें में वर्षों विवाद चला था ठीक वैस ही अब कड़कनाथ मुर्गे का पेटेंट कराने के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें आपस में लड़-झगड़ रही हैं, उसका एक-एक अंडा सत्तर-सत्तर रुपए तक में बिक रहा है। 

वहीं अगर कड़कनाथ के चिकन की बात करें तो यह नौ सौ रुपए प्रति किलो बिक रहा है। एक कंपनी समेत कुछ लोग सालाना इससे लाखों की कमाई कर रहे हैं। दावेदारी की असली वजह ये अकूत कमाई ही है। कारोबारियों के लिए कड़कनाथ मुर्गा 'काला सोना' बन चुका है।
Most Expensive Chicken in the world Kadaknath
kadaknath
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश में भी पालक इससे अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। कड़कनाथ मुर्गे का पोल्ट्री फॉर्म खोलने के लिए इंडिया मार्ट पर मौजूद सेलर्स से कांटेक्ट कर ये मुर्गे प्राप्त किए जा सकते हैं। 

औषधीय गुणों के लिए मशहूर 
कड़कनाथ अपने स्वाद और औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। इसका खून, मांस और शरीर काले रंग का होता है। अन्य मुर्गों की तुलना में इसके मीट में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है और कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है। इसमें 18 तरह के आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। इसके मीट में विटामिन बी-1, बी-2, बी-6, बी-12, सी और ई की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। यह औषधि के रुप में नर्वस डिसऑर्डर को ठीक करने के काम में भी आता है। इसके रक्त से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Most Expensive Chicken in the world Kadaknath
kadaknath
जीआई टैग को लेकर राज्यों में लड़ाई
कड़कनाथ प्रजाति का जीआई टैग लेने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारें अपना-अपना दावा पेश कर रही हैं। जीआई टैग के लिए दोनों राज्य चेन्नई के भौगोलिक संकेतक पंजीयन कार्यालय तक दस्तक दे चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि कड़कनाथ का दंतेवाडा में संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन होता है। मध्य प्रदेश का दावा है कि कड़कनाथ मुर्गे की उत्पत्ति झाबुआ जिले में हुई है। इस बीच राजस्थान के महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डायरेक्ट्रेट ऑफ रिसर्च के जोनल डायरेक्टर एसके शर्मा बताते हैं कि उनका केंद्र मुर्गे की प्रजाति देसी मेवाड़ी का पेटेंट करवा चुका है। 

'कड़कनाथ' की चर्चा दिल्ली तक
इन दिनों 'कड़कनाथ' की चर्चा दिल्ली तक है। पहले मध्यप्रदेश सरकार ने चेन्नई के भौगोलिक संकेतक पंजीयन कार्यालय यानी जीआई टैग कार्यालय में 'जियोग्राफिकल इंडिकेशंस टैग' यानी भौगोलिक संकेतक के लिए दावा दिया था। उसके बाद चेन्नई जीआई टैग रजिस्ट्री कार्यालय ने इस आवेदन को स्वीकारते हुए नोटिस जारी किया कि कड़कनाथ के मीट पर मध्यप्रदेश सरकार के दावे पर किसी को आपत्ति तो नहीं?

 
विज्ञापन
Most Expensive Chicken in the world Kadaknath
kadaknath
इसके बाद एक प्राइवेट कंपनी की मदद से छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने भी आनन-फानन में 'कड़कनाथ' के मीट पर अपना दावा पेश कर दिया। 
हाल ही में दंतेवाड़ा में कड़कनाथ मुर्गा और मुर्गी की शादी की भी धूम मची थी। शादी में शामिल होने के लिए दंतेवाड़ा के तोता, मैना, कबूतर, गौरैया और बतख ने कुछ इस अंदाजेबयां बोली में अपने बड़े भाई कालिया कड़कनाथ मुर्गा की शादी में आने का निमंत्रण दिया था- 'आमचो दादा चो ब्याह में जलूल जलूल इबा'। 

कड़कनाथ की शादी का किस्सा
लुदरू नाग के बेटे हीरानार निवासी कालिया की शादी छह किलोमीटर दूर सुकालू राम की बेटी सुंदरी कड़कनाथ मुर्गी से रचाई गई। पहले दिन मण्डपाछादन का कार्यक्रम हुआ और दूसरे दिन तेल और मातृकापूजन हुआ। फिर कालिया की बारात निकली। बारात में क्षेत्र के आदिवासी किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बारात जब सुंदरी के घर पहुंची तब कालिया और उसके संबंधियों का स्वागत किया गया और धूमधाम से शादी की रस्में पूरी हुईं। इस क्षेत्र में दो सौ महिला और पुरुष किसानों वाले लगभग 12 समूह कड़कनाथ कुक्कुट का पालन कर रहे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed