{"_id":"5b2e3cd94f1c1b2b428b6664","slug":"up-police-constable-gives-reason-to-expand-family-in-leave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सिपाही की चिट्ठी का उड़ रहा मजाक, लिखा-दारोगा जी छुट्टी दे दो, परिवार बढ़ाना है","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
सोशल मीडिया पर सिपाही की चिट्ठी का उड़ रहा मजाक, लिखा-दारोगा जी छुट्टी दे दो, परिवार बढ़ाना है
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस के एक सिपाही की छुट्टी की चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल, सिपाही की छुट्टी की वजह जगहंसाई का कारण बन गई है।
UP POLICE
- फोटो : SELF
सिपाही ने छुट्टी की जो वजह बताई है, उसे पढ़ कर और जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सिपाही का नाम सोम सिंह बताया जा रहा है जो यूपी के महोबा जिले के कोतवाली पुलिस थाने में तैनात हैं। उन्होंने 23 जून से छुट्टी पर जाने के लिए अपने थानेदार के पास आवेदन किया। छुट्टी की वजह उन्होंने 'परिवार बढ़ाने के लिए' लिखी।
police
कारण पढ़कर थानेदार भी एकबार के लिए चौंक पड़े लेकिन बाद उन्होंने सिपाही सोम सिंह को परिवार बढ़ने के लिए 45 दिनों की छुट्टी मंजूर कर दी। मजे की बात यह है कि सोम सिंह ने केवल 30 दिनों की छुट्टी के लिए पत्र लिखा था। बता दें अब ये चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। सोम सिंह के परिवार बढ़ाने वाली चिट्ठी की खबर लखनऊ में डीजीपी ऑफिस तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
write
जगहंसाई से बचने के लिए सिपाही से फिर से आवेदन कराया गया। महोबा के एसपी एन कोलांची ने सोम सिंह को बुला कर छुट्टी के लिए कोई और कारण बताने और लिखने को कहा जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सोम सिंह फतेहपुर के रहने वाले हैं और कई हफ्तों से छुट्टी पर जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस फोर्स में छुट्टी मिलना हमेशा से बड़ी समस्या रही है।
विज्ञापन
family
कुछ मामलों में तो परेशान होकर खुदकुशी तक कर ली। वहीं कुछ ने अपने सीनियर अफसरों की हत्या तक कर डाली। पिछले ही महीने लखनऊ में तैनात धर्मेंद्र सिंह ने दस दिनों की छुट्टी माँगी। छुट्टी पर जाने के लिए उन्होंने जो कारण बताये उसकी भी बड़ी चर्चा रही। उन्होंने लिखा था कि अगर उन्हें छुट्टी नहीं मिली तो फिर पत्नी छोड़ कर चली जाएगी।