फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेशाब पीना क्या वाकई सेहत के लिए अच्छा होता है, 'भ्रम' है या 'सच' जानकर चौंक जाएंगे आप

Sat, 13 Oct 2018 11:43 AM IST
अशिता नागेश, बीबीसी थ्री
अशिता नागेश, बीबीसी थ्री Updated Sat, 13 Oct 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Is drinking urine really good for health
aa
खुद का मूत्र पीने के बारे में कोई बमुश्किल ही सोच सकता है बशर्ते वह कहीं फंसा न हो या उसकी जान न जा रही हो। हालांकि ऐसे कुछ लोग हैं जो निजी तौर पर अपने घर में इसका इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के तौर पर केंट, नेविंगटन की 33 वर्षीय योग शिक्षक केली ओकली ने दावा किया था कि खुद का मूत्र पीने से उन्हें अपनी लंबी स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिली थी। उनको हाशिमोटो की थायरॉइड की बीमारी और लंबे दर्द से निजात मिला था।


उन्होंने दो साल पहले समाचार एजेंसी प्रेस एसोसिएशन से कहा था कि उन्होंने अपना मूत्र पीना शुरू किया है। कुछ लोग इसे 'यूरीन थेरेपी' कहते हैं, लेकिन इसे यूरोफेजिया कहा जाता है। वह कहती हैं, "मैंने सुना था कि यह प्रतिरक्षा तंत्र को दोबारा स्थापित करता है, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और त्वचा के लिए अच्छा होता है। इसलिए मैंने सोचा की इसे आजमाया जाए।"

 
Is drinking urine really good for health
aa
इसके बाद उन्होंने यह शुरू कर दिया और अब वह न केवल हर दिन एक जार ताजा मूत्र पीती हैं बल्कि सूती कपड़े को मूत्र में भिगोकर अपने पूरे चेहरे पर लगाती हैं। उनका दावा है कि इससे उनकी त्वचा 'चमकदार' हुई है। हैरानी की बात यह है कि केवल केली ही ऐसी शख्स नहीं हैं जिन्होंने हाल में यूरोफेजिया के लाभ बताए हैं।

वजन कम करने के लिए पेशाब
बीते हफ्ते अलबर्टा, कनाडा की 46 वर्षीय लीह सैम्पसन ने 'द सन' से कहा था कि अपना मूत्र पीने से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है। लीह कहती हैं कि उनका वजन 120 किलोग्राम था, वह इसे कम करने के लिए बेकरार थीं। उनको हैरत हुई कि मूत्र इसमें मदद कर सकता है। वह कहती हैं, "मेरे दोस्त ने यूरीन थेरेपी का मुझे एक यूट्यूब का लिंक भेजा। उसके बाद मैंने अपना पेशाब पिया। मैंने यह बात तुरंत नोट की कि मैं बहुत अधिक सोडियम ले रही हूं और फिर अपने खाने से सोडियम हटाने की कसम खाई।"

 
Is drinking urine really good for health
aa
लीह अब सुबह मूत्र पीने के अलावा ब्रश के बाद उससे गरारा भी करती हैं और इसका आई ड्रॉप के रूप में इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से जरा रुकिएगा क्योंकि डॉक्टर इसके इस्तेमाल के लिए नहीं कहते हैं। लेकिन 39 वर्षीय फेथ कैंटर ने खुद को नहीं रोका। उन्होंने थोड़े दिन पहले ही यह बात सार्वजनिक की थी कि उन्होंने पेशाब पीना शुरू किया है।

फेथ मूलतः अबर दीन से हैं, लेकिन अभी पुर्तगाल में रहती हैं। वह कहती हैं कि एक मच्छर के काटने के बाद उन्हें एलर्जी हुई और उनकी आंख सूज गई जिसके बाद उन्होंने अपना मूत्र पीने की कोशिश की। वह कहती हैं कि शुरू में 'यह थोड़ा घिनौना लगता था' लेकिन तीन दिनों के बाद सूजन ठीक हो गई।

फेथ का कहना है, "उसके बाद से मैंने हर सुबह अपना पेशाब पीना शुरू किया और अब मुझे पहले के मुक़ाबले कम बार मच्छर काटते हैं। मुझे अब किसी कीड़े के काटने पर सूजन नहीं होती या खुजली नहीं होती।" जून में एक अनाम महिला का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने कुत्ते का मूत्र पी रही थीं। वह उस वीडियो में मूत्र पीने के बाद कहती हैं, "जब मैंने अपने कुत्ते का पेशाब पिया तो मैं तनाव में थी, उदास थी और मुझे बुरे मुहांसे थे।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Is drinking urine really good for health
aa
डॉक्टर पेशाब पीने को नहीं मानते ठीक
इतने सारे लोगों के पेशाब पीने के बावजूद कई डॉक्टरों का मानना है कि यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है। एक बात यह है कि मूत्र को शरीर से निकला अपशिष्ट पदार्थ कहा जाता है। डॉक्टर जुबैर अहमद ने बीबीसी थ्री से कहा, "यह आमतौर पर माना जाता है कि पेशाब जीवाणु रहित होते हैं। हालांकि, यह तब होता है जब आपके गुर्दे में कोई दिक्कत नहीं होती है।"

"जब यह शरीर से निकलते हैं तो यह जीवाणु से दूषित हो सकते हैं और आपके शरीर में जीवाणु आने से आप बीमार हो सकते हैं या कुछ गंभीर शारीरिक जटिलताएं बन सकती हैं।" डॉक्टर अहमद कहते हैं कि संक्रमण के लक्षण को अगर-अलग हटा दिया जाए तो यूरोफेजिया के शारीरिक लाभ के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

 
विज्ञापन
Is drinking urine really good for health
aa
वह कहते हैं कि पेशाब करना वह क्रिया है जिसमें विषाक्त पदार्थ शरीर छोड़ता है। "ऐसे कोई सबूत नहीं हैं कि शरीर में ऐसे कुछ पदार्थ डालने से स्वास्थ्य को कोई फायदा होता है। हालांकि, पेशाब की थोड़ी मात्रा पीने भर से स्वास्थ्य पर खतरनाक असर हो सकता है।" डॉक्टर एंड्रयू थॉर्नबर चेताते हुए कहते हैं कि जब आप मूत्र पीते हैं तो खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों को वापस शरीर में लेते हैं।

उन्होंने बीबीसी थ्री से कहा, "पेशाब की पूरी प्रक्रिया गुर्दे की होती है जो खून को फिल्टर करती है और मिनरल के साथ-साथ सॉल्ट और अन्य पदार्थों को निकालता है।" वह कहते हैं, "एक स्वस्थ शरीर के पेशाब में 95 फीसदी पानी और पांच फीसदी अपशिष्ट पदार्थ होते हैं। इन पदार्थों में पोटैशियम और नाइट्रोजन होते हैं अगर यह आपके शरीर में अधिक हों तो आपके गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।"

साथ ही डॉक्टर थॉर्नबर कहते हैं कि पेशाब पीना आंत के लिए खराब है और गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकता है। केवल डॉक्टर ही नहीं बल्कि पोषण और आहार विशेषज्ञ भी मूत्र पीने को लेकर चेतावनी देते हैं। पोषण विशेषज्ञ केरी फिल्टनेस इससे सहमत हैं। वह बीबीसी थ्री से कहती हैं कि यह मिथक है कि मूत्र में 95 फीसदी पानी होने से वह पीने लायक है। वह कहती हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पानी या हर्बल चाय ही पीनी चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed