{"_id":"5b9e3453867a557ec4198b29","slug":"indore-open-jail-devi-ahilyabai-open-colony-allows-prisoners-to-live-with-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की अनोखी जेल, जहां कैदियों को मिलता है शादीशुदा जिंदगी का सुख और ऐसी आजादी भी...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
भारत की अनोखी जेल, जहां कैदियों को मिलता है शादीशुदा जिंदगी का सुख और ऐसी आजादी भी...
जेल का ख्याल आते ही जली हुई रोटी, पुलिस की पिटाई, कालकोठरी जैसा कमरा और चारों तरफ लंबी-लंबी दीवारें जेहन में उतरती हैं। एक भयावह जगह की तस्वीर आखों के सामने उभरती है। मगर भारत में एक अनोखी जेल ऐसी है जहां कैदी बड़े मजे से सजा काट रहे हैं।
2 of 5
Devi Ahilyabai Open Colony
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खुली जेल है जहां कैदियों को अलग अपार्टमेंट मिले हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक हर अपार्टमेंट में दो कमरे हैं। यही नहीं वे यहां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। और तो और उन्हें जेल के बाहर जाकर घूमने-फिरने और काम करने की भी आजादी मिली है।
3 of 5
Devi Ahilyabai Open Colony
इस जेल का नाम अहिल्या बाई ओपन कॉलोनी है। जेल की सुपरिटेंडेंट अदिती चतुर्वेदी ने कहा, 'वर्तमान में जेल में दस कैदी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वे सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बाहर जा सकते हैं और काम कर सकते हैं।' भारत में वैसे तो कई खुली जेल है, मगर यह पहली जेल है जहां कैदियों को ना सिर्फ बाहर आने जाने की अनुमति है बल्कि परिवार के साथ रहने की भी सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jail shimla
जेल में रह रहे भूपेंद्र सिंह खून करने के अपराध में पिछले 12 सालों से सलाखों के पीछे हैं। इस दौरान उन्हें कई अलग-अलग जेलों में रखा गया। मगर इंदौर की इस खुली जेल में शिफ्ट होने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं जेल से रिहा हो गया हूं। जिंदगी सामान्य हो गई है। मैं चाय का ठेला लगाउंगा और पैसे कमाउंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
jail
अहिल्या बाई ओपन कॉलोनी में रहने का मौका सिर्फ चुनिंदा कैदियों को ही मिलता है। जिन कैदियों को उम्रकैद की सजा मिली हो, मगर अच्छे व्यवहार की वजह से उनकी सजा कम कर दी गई हो और वे दो-तीन साल में रिहा होने वाले हैं, उन्हें यहां शिफ्ट किया जाता है। अपराधियों को बेहतर नागरिक बनाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।