फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की अनोखी जेल, जहां कैदियों को मिलता है शादीशुदा जिंदगी का सुख और ऐसी आजादी भी...

Sun, 16 Sep 2018 04:21 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Indore Open Jail Devi Ahilyabai Open Colony Allows Prisoners To Live With Family
Open Jail

जेल का ख्याल आते ही जली हुई रोटी, पुलिस की पिटाई, कालकोठरी जैसा कमरा और चारों तरफ लंबी-लंबी दीवारें जेहन में उतरती हैं। एक भयावह जगह की तस्वीर आखों के सामने उभरती है। मगर भारत में एक अनोखी जेल ऐसी है जहां कैदी बड़े मजे से सजा काट रहे हैं।

Indore Open Jail Devi Ahilyabai Open Colony Allows Prisoners To Live With Family
Devi Ahilyabai Open Colony

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खुली जेल है जहां कैदियों को अलग अपार्टमेंट मिले हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक हर अपार्टमेंट में दो कमरे हैं। यही नहीं वे यहां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। और तो और उन्हें जेल के बाहर जाकर घूमने-फिरने और काम करने की भी आजादी मिली है।

Indore Open Jail Devi Ahilyabai Open Colony Allows Prisoners To Live With Family
Devi Ahilyabai Open Colony

इस जेल का नाम अहिल्या बाई ओपन कॉलोनी है। जेल की सुपरिटेंडेंट अदिती चतुर्वेदी ने कहा, 'वर्तमान में जेल में दस कैदी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वे सुबह  8 बजे से शाम 6 बजे तक बाहर जा सकते हैं और काम कर सकते हैं।' भारत में वैसे तो कई खुली जेल है, मगर यह पहली जेल है जहां कैदियों को ना सिर्फ बाहर आने जाने की अनुमति है बल्कि परिवार के साथ रहने की भी सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore Open Jail Devi Ahilyabai Open Colony Allows Prisoners To Live With Family
jail shimla

जेल में रह रहे भूपेंद्र सिंह खून करने के अपराध में पिछले 12 सालों से सलाखों के पीछे हैं। इस दौरान उन्हें कई अलग-अलग जेलों में रखा गया। मगर इंदौर की इस खुली जेल में शिफ्ट होने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं जेल से रिहा हो गया हूं। जिंदगी सामान्य हो गई है। मैं चाय का ठेला लगाउंगा और पैसे कमाउंगा।'

विज्ञापन
Indore Open Jail Devi Ahilyabai Open Colony Allows Prisoners To Live With Family
jail

अहिल्या बाई ओपन कॉलोनी में रहने का मौका सिर्फ चुनिंदा कैदियों को ही मिलता है। जिन कैदियों को उम्रकैद की सजा मिली हो, मगर अच्छे व्यवहार की वजह से उनकी सजा कम कर दी गई हो और वे दो-तीन साल में रिहा होने वाले हैं, उन्हें यहां शिफ्ट किया जाता है। अपराधियों को बेहतर नागरिक बनाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed