{"_id":"5b9dea18867a557eac528019","slug":"four-footed-baby-born-in","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मा ऐसा अनोखा बच्चा देखते ही हैरानी में पड़ गए लोग, चमत्कार समझकर पूजा करने लगा पूरा गांव","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
जन्मा ऐसा अनोखा बच्चा देखते ही हैरानी में पड़ गए लोग, चमत्कार समझकर पूजा करने लगा पूरा गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक नवजात शिशु अपने जन्म के साथ ही सुर्खियों में छा गया है। दरअसल यह कोई साधारण बच्चा नहीं है। जी हां, नवजात को देखकर लोग इसे कुदरत का करिश्मा कहते नहीं थक रहे। आप भी देखेंगे तो चौंक पड़ेंगे। फिलहाल बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल में रिफर कर दिया गया है।
2 of 4
a
यह मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि यहां चार पैर वाले नवजात शिशु ने जन्म लिया है। यह देख कर लोग हैरत में पड़ गए हैं। जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में पैदा हुए इस बच्चे को देखकर लोग इसे कुदरत के करिश्मे का नाम दे रहे हैं।
3 of 4
b
यह नवजात औरों से अलग इसलिए हैं क्योंकि इसके चार पैर और दो लिंग हैं। इसे देखकर अस्पताल के डॉक्टर समेत गांव के लोग भी हैरान हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में भूलन निषाद अपनी पत्नी रम्भा के साथ रहते हैं। भूलन मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
d
भूलन की गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शनिवार के दिन भूलन की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे के दो की जगह चार पैर और दो लिंग हैं। इस बात की जानकारी जब गांव वालों को हुई तो वे बच्चे को देखने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में जमा हो गए। लेकिन बच्चे की हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।