फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन के पिता ने दी नोटों के बंडल से भरी थाली, दूल्हे का जवाब जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Fri, 09 Feb 2018 09:14 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
in rajasthan groom refuse to dowry and give special message to society
groom
आज तक आपने दहेज के किस्से बहुत सुने होंगे जिसके चक्कर में न जाने कितनी दुल्हनों की जान ले ली गई तो वहीं कितनी महिलाएं घरेलू प्रताड़ना की शिकार हो गईं। लेकिन आज हम एक ऐसे दूल्हे का किस्सा बता रहे हैं जिसे सुनकर आप भी उसकी तारिफ करेंगे और कहेंगे हर दूल्हा ऐसा ही होना चाहिए। यह कहानी है राजस्थान के कोलाली गांव में रहने वाले जयदीप सिंह की जिन्होंने दहेज लेने से इनकार कर समाज में एक अनूठा संदेश दिया है।
in rajasthan groom refuse to dowry and give special message to society
groom
मंगलवार रात को कोलाली गांव के दिलीप सिंह की बेटी पल्लवी कंवर का विवाह नागौर जिले के रहने वाले जयदीप सिंह के साथ हुआ। इस दौरान एक रस्म में दुल्हन के पिता ने एयरफोर्स में तैनात दूल्हे को शगुन के रूप में एक थाल में पांच लाख रुपए कैश रख उसके सामने बढ़ाया। जिसको दूल्हे ने हाथ जोड़कर लेने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं जयदीप ने उनसे किसी भी तरह के दहेज से इनकार कर दिया। इस सीन को देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 
in rajasthan groom refuse to dowry and give special message to society
marriage
दुल्हन के घरवालों के बार-बार आग्रह करने पर जयदीप और उसके पिता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वे दहेज नहीं लेंगे। जयदीप ने हाथ जोड़ते हुए कहा, 'मुझे यह सब नहीं चाहिए।' यह समाज के लिए अभिशाप है। इसे दूर करने का काम समाज को ही करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
in rajasthan groom refuse to dowry and give special message to society
marriage 11
जयदीप और उसके परिवार के इस कदम के लिए हर कोई उनके परिवार की सराहना कर रहा है। जयदीप ने कहा, वह समाज के लोगों को संदेश देना चाहता है कि लोग बेटियों को बोझ न समझें। बिना दहेज शादी करने वाले युवा आगे आएं। आपको बता दें दुल्हन पल्लवी बीएससी, बीएड के साथ डबल एमए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed