फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उसे देखते ही गंदा काम करने लगता था युवक, लड़की ने फेसबुक पर पोस्ट डाल खोल दी पोल

Fri, 13 Jul 2018 03:21 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
guwahati girl shares a video of man in facebook doing worst act outside the house everyday

इन दिनों सोशल मीडिया पर किया हुआ कोई भी पोस्ट पूरी दुनिया को एक जगह पर लाकर खड़ा कर देता है। सोशल मीडिया के जरिए ही विश्व के किसी भी हिस्से में बैठकर लोग अपने आसपास हो रही घटनाओं के बारे में जान लेते हैं। हाल ही में गुवाहाटी में एक लड़की ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट से पूरी सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। लड़की का कहना है कि वह एक लड़के के कारण अक्सर असहज महसूस करती है। वह लड़का उसे देखकर अश्लील हरकत करने लगता है।

guwahati girl shares a video of man in facebook doing worst act outside the house everyday

लड़की ने पोस्ट में बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे वह जब अपने घर की खिड़की पर बैठकर पढ़ रही थी तो उस लड़के ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। लड़की ने अपनी फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- घूरना एक टिपिकल सोशल क्राइम है। यह बहुत ही घिनौना है, जब आपका सुबह के 5.30 बजे इस चीज से सामना हो तो कैसा लगेगा।

guwahati girl shares a video of man in facebook doing worst act outside the house everyday

आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उस शख्स का है जो गुवाहाटी में एक लड़की के घर के बाहर गंदा काम कर रहा था। खिड़की से उस शख्स की इस अश्लील हरकत को देखकर परेशान लड़की ने इस समस्या को लोगों तक पहुंचाने की सोची और वीडियो को सोशल मीडया पर वायरल कर दिया। खबर है कि असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
guwahati girl shares a video of man in facebook doing worst act outside the house everyday
crime

उस लड़की ने बताया कि वह सुबह उठकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। ज्यादातर वह इस शख्स के कारण अपनी खिड़की को खोलने में झिझकती थी। लड़की ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह शख्स जीएमसीएच रोड पर क्रिश्चियन बस्ती स्थित हुंडई सर्विस सेंटर में वॉचमैन है। लड़की ने लिखा कि उसे कोई शर्म नहीं है। उसने देखा और ज्यादा घूरने लगा। जान बूझकर अश्लील हरकत करने लगा। 

विज्ञापन
guwahati girl shares a video of man in facebook doing worst act outside the house everyday
Nirbhaya Rape Case

दिसपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गोकुल मेधी के रूप में हुई है। लड़की ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि वह कई बार रात में भी इस तरह की हरकत करता था। वह उस लड़की के घर के सामने आर खड़ा हो जाता था और उसे देखते ही ऐसी हरकत करना शुरू कर देता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed