फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सऐप पर गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल, अचानक हुई लड़ाई तो फांसी लगाई और हो गया लाइव

Fri, 13 Jul 2018 03:08 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
bengali boyfriend hangs himself during whatsapp video call with girlfriend and died

इन दिनों सोशल मीडिया जहां एक तरफ लोगों का सबसे अच्छा दोस्त बनता जा रहा है वहीं इसकी कुछ बुराइयां भी उभरकर सामने आ रही हैं। लोग जहां समाज को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं वहीं कुछ लोग इसका इस्तेमाल नेगेटिव चीजों के लिए कर रहे हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में अपनी गर्लफ्रेंड से व्हाट्सऐप पर वीडियो चैट करते हुए 17 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। 

bengali boyfriend hangs himself during whatsapp video call with girlfriend and died
रेस्टाेरेंट में फांसी के फंदे के साथ सेल्फी लेते हैं लाेग

खबर है कि बातचीत के दौरान गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया। ये घटना दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह लड़का 11वीं क्लास में पढ़ता था। पुलिस ने लड़के के परिवार के सदस्यों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

bengali boyfriend hangs himself during whatsapp video call with girlfriend and died

घटना के बारे में बताते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा- जब वह सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे छत पर लटका हुआ देखा। उन लड़कों ने ही पुलिस को सूचना दी। बाद में लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bengali boyfriend hangs himself during whatsapp video call with girlfriend and died
कैदी ने फांसी लगाकर जान दी
यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी ने लाइव वीडियो चैट के दौरान सुसाइड किया हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना घट चुकी है। लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम या फिर व्हाट्सऐप पर वीडियो चैट करते हुए सुसाइड कर लेते हैं। वह किसी तरह के गुस्से का शिकार हो जाते हैं और फिर मौत का लाइव वीडियो बन जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed