खुद को विष्णु का अवतार मानने वाला एक सरकारी बाबू देखिए कैसे तपस्या में लीन होकर चमत्कारी ढंग से निपटा लेता है अपने सारे काम। जी हां, इसके बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान...
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गुजरात सरकार का यह सरकारी अधिकारी दावा कर रहा है कि वह भगवान विष्णु का दशम अवतार 'कल्कि' है और वह ऑफिस नहीं आ सकता। इससे भी ज्यादा हैरानी भरा ऑफिस न आने का कारण है। दरअसल जब उनसे ऑफिस न आने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा वह अभी तपस्या में लीन है, इस कारण वह अभी ऑफिस आने में असमर्थ हैं। सरकारी बाबू का कहना है कि वह विश्व का अंत: करण बदलने के लिए तपस्या कर रहे हैं।
कारण बताओ नोटिस के जवाब में सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र फेफर ने कहा कि उसकी तपस्या को धन्यवाद, कि देश में अच्छी बारिश हो रही है। फेफर को जारी किया गया यह नोटिस और उसका विचित्र जवाब वायरल हो रहा है। फेफर ने मीडिया के सामने कहा, ‘आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन मैं वस्तुत: भगवान विष्णु का दशम अवतार हूं और आने वाले दिनों में मैं इसे साबित कर दूंगा। मैं मार्च 2010 में कार्यालय में था तो मैने महसूस किया कि मैं कल्कि अवतार हूं। तब से मेरे पास दिव्य शक्तियां हैं।