{"_id":"5a4378884f1c1bf61b8b547d","slug":"give-divorced-to-wife-due-to-late-awoken","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीवी को सिर्फ इतनी सी बात पर तलाक, देर से सोकर उठी थी","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
बीवी को सिर्फ इतनी सी बात पर तलाक, देर से सोकर उठी थी
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
demo
तीन तलाक को लेकर एक और नया मामला सामने आ गया है। ये हाल तब है जब इसे गलत ठहराए जाने को लेकर तमाम दलीलें पेश की जा चकी है। यहां तक की कानूनन तीन तलाक पर रोक लगा दी गई। तमाम सख्ताई के बावजूद एक शौहर ने अपनी बीवी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह देर से सोकर उठी थी।
demo
बात यहीं खत्म नहीं हुई। शौहर ने महिला को घर से बाहर निकाला और ताला लगाकर वहां से फरार हो गया। उधर, मामले की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आ गई। वह पीड़िता को लेकर उसके घर पहुंची और ताला तुड़वाकर महिला को घर में घुसाया।
demo
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का बताया जा रहा है। पीड़िता का नाम गुलअफशा बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार गुलअफशा का निकाह छह माह पहले इसी गांव के कासिम नामक शख्स से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
आरोप है कि आए दिन कासिम बिना वजह उसकी पिटाई करने लगा। सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और कासिम ने बीवी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। पिटाई के कारण गुलअफशा पूरी रात सो न सकी और करवटें बदलती रही। मंगलवार सुबह उसकी आंख देर से खुली। इन दोनों का प्रेम प्रसंग के बाद निकाह हुआ था लेकिन कुछ दिनों में ही दोनों के बीच खटास आने लगी।
विज्ञापन
demo
इस पर शौहर का पारा फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उधर गुलअफशा के मायकेवालों ने मदद करने से पैर पीछे खींच लिए। ऐसे में वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में गांव पहुंची तो वह ताला लगाकर फरार हो चुका था। अब अगर विवाहिता चाहेगी तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।