फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीवी को सिर्फ इतनी सी बात पर तलाक, देर से सोकर उठी थी

Thu, 28 Dec 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
give divorced to wife due to late awoken
demo
तीन तलाक को लेकर एक और नया मामला सामने आ गया है। ये हाल तब है जब इसे गलत ठहराए जाने को लेकर तमाम दलीलें पेश की जा चकी है। यहां तक की कानूनन तीन तलाक पर रोक लगा दी गई। तमाम सख्ताई के बावजूद एक शौहर ने अपनी बीवी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह देर से सोकर उठी थी। 
give divorced to wife due to late awoken
demo
बात यहीं खत्म नहीं हुई। शौहर ने महिला को घर से बाहर निकाला और ताला लगाकर वहां से फरार हो गया। उधर, मामले की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आ गई। वह पीड़िता को लेकर उसके घर पहुंची और ताला तुड़वाकर महिला को घर में घुसाया।

 
give divorced to wife due to late awoken
demo
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का बताया जा रहा है। पीड़िता का नाम गुलअफशा बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार गुलअफशा का निकाह छह माह पहले इसी गांव के कासिम नामक शख्स से हुआ था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
give divorced to wife due to late awoken
demo
आरोप है कि आए दिन कासिम बिना वजह उसकी पिटाई करने लगा। सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और कासिम ने बीवी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। पिटाई के कारण गुलअफशा पूरी रात सो न सकी और करवटें बदलती रही। मंगलवार सुबह उसकी आंख देर से खुली। इन दोनों का प्रेम प्रसंग के बाद निकाह हुआ था लेकिन कुछ दिनों में ही दोनों के बीच खटास आने लगी।
 
विज्ञापन
give divorced to wife due to late awoken
demo
इस पर शौहर का पारा फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उधर गुलअफशा के मायकेवालों ने मदद करने से पैर पीछे खींच लिए। ऐसे में वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में गांव पहुंची तो वह ताला लगाकर फरार हो चुका था। अब अगर विवाहिता चाहेगी तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed