फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेन में यात्री की हरकत से गुस्साई एयरहोस्टेस, किया ऐसा काम जानकर नहीं होगा विश्वास

Wed, 14 Nov 2018 01:55 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Flight passengers won't stop complaining about seat attendant does something hilarious
Air Hostess - फोटो : Stackumbrella

दुनिया की चुनौतीपूर्ण नौकरियों में एयर होस्टेस की नौकरी को भी शामिल किया जाता है। जमीन से सैकड़ों-हजारों फुट ऊपर यात्रियों की जरूरत का न सिर्फ ख्याल रखना होता है बल्कि उनकी छोटी-मोटी शरारतों और बदमिजाजी से भी विनम्रता के साथ निपटना पड़ता है। कई मौकों पर फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया है कि यात्री, सफर के दौरान ऊटपटांग मांग करते हैं। ऐसा ही कुछ जापान की एक फ्लाइट के दौरान भी हुआ लेकिन इस बार एयरहोस्टेस अपना आपा खो बैठी। 

Flight passengers won't stop complaining about seat attendant does something hilarious
Air Hostess

जापान में हुई यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तस्वीर लगातार वायरल हो रही है। जिसे देखकर लोग अंदाजा लगा पा रहे हैं कि एयरहोस्टेस कितनी परेशान हो जाती होंगी। अगली स्लाइड में जानें क्या हुआ था। 

Flight passengers won't stop complaining about seat attendant does something hilarious
Air Hostess - फोटो : Mirror.uk

सफर के दौरान एक यात्री एयरहोस्टेस से अपनी सीट बदलने की मांग कर रहा था। सभी सीटें भरे होने के कारण एयर होस्टेस ने इस पर असमर्थता जताई। लेकिन यात्री लगातार सीट बदलने की मांग करता रहा। कई बार मना करने के बावजूद यात्री मांग करता रहा। जिसके बाद एयरहोस्टेस अपना आपा खो बैठी और यह कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flight passengers won't stop complaining about seat attendant does something hilarious
Air Hostess
एयरहोस्टेस ने एक सादे कागज को सीट के बगल में चिपका दिया। पेन की मदद से उस पर पहाड़ और समुद्र बना दिए। वहां मौजूद एक यात्री ने इस चित्र की तस्वीर ले ली। और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फिर क्या था, हो गया हंगामा। आगे पढ़ें लगों के मजेदार रिएक्शन। 
विज्ञापन
Flight passengers won't stop complaining about seat attendant does something hilarious
Air Hostess
ट्विटर पर मिले रिएक्शन में लोगों ने इसे अटेंडेंट की चालाकी और स्मार्टनेस करार दिया तो वहीं कुछ उस यात्री को सौभाग्यशाली मान रहे हैं जिसे एक एयरहोस्टेस ने आसमान में इतना यूनिक तोहफा दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed