फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की पांच अजब-गजब शादियां, देखकर रह जाएंगे दंग

Tue, 20 Feb 2018 09:03 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Five most weird marriages in the world
demo
आज हम आपको लिए लेकर आए हैं दुनिया की अजब-गजब शादियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। जी हां, इनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। आप शायद जानते भी नहीं है कि दुनिया में कितनी जगहों पर 'स्ट्रेंज मैरिज' होती है। जिस किसी को इनके बारे में पता चलता है उसके चेहरे की हवाईयां उड़ जाती है। चलिए आप भी तैयार हो जाइए इसके लिए... 

  
आगे बढ़ने से पहले बताना चाहेंगे कि 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए यह खबर नहीं है। क्योंकि इन शादियों की तस्वीरें देखकर बच्चे  विचलित हो सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे की भाई ये कैसा Topic है ! चलिए पहले आप यह खबर पढ़ लें ! तो आईये शुरू करते है – 


 
Five most weird marriages in the world
demo
8 साल के बच्चे से शादी 61 साल की औरत की शादी

यह शादी वियर्ड मैरिज लिस्ट में टॉप पर है। इसकी सबसे खास वजह 'Age Factor' है। जी हां, इस शादी के कपल की उम्र का अंतराल जानकर ही आप हैरान रह जाएंगे। अभी तक आपने बूढ़े आदमियों को कम उम्र की लड़कियों या किशोरियों से शादी करते देखा था लेकिन इस मामले ने तो सबकी आंखे खोल कर रख दी।

दरअसल, इस मामले में उल्टा हुआ है। शादी करने वाले कपल में महिला की उम्र ज्यादा है जबकि दूल्हा महज आठ साल का है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो 'Sanele' के परिवार ने 'Helen' को Sanele से शादी करने के लिए तकरीब 500 पोंड्स (यानि की 40’500 रूपए) दिए। बता दें यह शादी साउथ अफ्रीका में सम्पन्न हुई। इस विवाह समारोह में लगभग 100 लोग मोजूद थे। विवाह के वक्त सनेले आठ साल के थे जबकि हेलन 61 साल की थी। 

दरअसल, सनेले के दादा लंबे वक्त से बिमार था। उनकी अंतिम इच्छा थी की सनेले उनकी सनेले शादी कर ले। इस इच्छापूर्ति के लिए सनेले ने हेलेन से शादी कर ली। लेकिन यह शादी कानूनी रूप से मान्य तो नहीं थी। वह इसलिए नहीं कि सनेले आठ साल के हैं जबकि वजह तो कुछ और ही थी। दरअसल, हेलन पहले से शादीसुदा थी और पांच बच्चो की मां भी थी। इस वजह से दोनों साथ नहीं रह पाए।
 
Five most weird marriages in the world
demo
खुद से ही शादी का अजीब मामला

इस शादी के बारे में जानेंगे तो और भी ज्यादा हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस मामले में एक व्यक्ति ने खुद से शादी की। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2007 को 39 वर्षीय 'लियु' ने परम्परागत तरीके से खुद से ही शादी करने का फैसला किया।

लियु चीन के 'Zhuhai city' के रहने वाले है। उनकी शादी में करीब 150 से भी ज्यादा मेहमान शामिल हुए। Liu ने खुदकी ही तस्वीर को एक दुल्हन के लिबास में Cardboard पर Print कराया था।  

लियु Narcissism के विचारों से ओतप्रोत थे। बता दें Narcissistic वह इंसान होता है जो खुद से ज्यादा किसी और को अहमियत नहीं देता। इसीलिए इस शादी को दुनिया की अजब-गजब शादीयां में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five most weird marriages in the world
demo
112 साल के शख्स की 18 साल की युवती से शादी

ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं जिसमें बड़ी उम्र का आदमी जवां लड़की से शादी करता है लेकिन यहां इन महाशय ने तो हद ही कर दी। जी हां जिस शख्स के बारे में हम बताने जा रहे हैं वह 112 साल का आदमी है। इस शख्स का नाम है अहमद मोहम्मद डोरे...

यह सोमालिया के एक छोटे से गांव में रहने वाले हैं। 'अहमद मोहम्मद डोरे' की पहले से ही पांच शादियां हो चुकी थी, जिनमें से उनकी तीन पत्नियों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद 112 साल के अहमद मुहम्मद ढोरे ने 18 साल की साफिया से शादी की। 95 साल उम्र के अन्तराल के बावजूद अहमद साफिया के साथ बच्चे भी पैदा करने चाहते है। यह शादी हमारी दुनिया की अजब-गजब शादियों में से एक है। 

 
विज्ञापन
Five most weird marriages in the world
demo
भारत की सबसे अजीब शादी

जी हां, भारत भी अजीब शादियों के मामले में पीछे नहीं। यहां तो वो हुआ जो कहीं पर भी नहीं हुआ। यहां 'बिंबला दास' नामक महिला ने सांप से शादी की। सांप भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि 'किंग कोबरा'... जिसका काटा पानी भी न मांगे।   

उड़ीसा की रहने वाली 30 वर्षीय बिंबला दास ने 2006 के अंत में एक सांप से ही शादी कल ली। एक रिपोर्ट की माने तो बिंबला पहले बहुत बीमार रहती थी, इसके लिए उसने सांप को दूध पिलाना शुरू किया तब से बिंबला की हालत में सुधार आता चला गया और वह पूरी तरह ठीक हो गयी।

बिंबला को उस सांप से प्रेम हो गया जिसकी वजह से वह सांप उसे काटता नहीं। इसलिए उसने उसी सांप से शादी कर ली। बिंबला की शादी में लगभग 2000 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed