फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया की 5 रहस्यमयी वेबसाइट, इन्हें भूलकर भी न खोलें

Sat, 03 Feb 2018 09:04 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Five most mysterious websites of the world
demo
इन्टरनेट की दुनिया में ऐसी कई वेबसाइट हैं जो बनाई तो गई है और कई दशकों से ऑनलाइन भी है पर किसी को यह नहीं पता की आखिर ये इन्टरनेट पर है क्यों।


आज हम आपको ऐसी कुछ वेबसाइटों के बारे में बताने जा रहा हैं। हालांकि ये काफी डरावनी भी है। हां एक बात और...आपने इस से पहले शायद ही इनके बारे में सुना हो।
Five most mysterious websites of the world
DEMO
टेनज़ीन (Tanasinn) नामक इस वेबसाइट को खोलेंगे तो आपको बैकग्राउंड में अजीब सी आवाज सुनाई देगी। यह रहस्यमयी आवाज क्या कह रही है कोई नही जानता और अगर आप इसके किसी लिंक पर क्लिक करते है तो आपको कई कोड दिखाई देंगे जो अपने आप स्क्रॉल होते जायेंगे।

साथ ही वेबसाइट पर म्यूजिक सुनने के लिए एक अजीबोगरीब पॉप-अप खुद-ब-खुद खुलकर सामने आता है। इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने भयानक म्यूजिक सीरीज खुल जाएगी।  
Five most mysterious websites of the world
डरावना मेकअप - फोटो : dailymail
सेंटीमेंटल कॉर्प 'Sentimentalcorp' इस वेबसाइट को खोलने के बाद आपको एक कपल टीवी देखते हुए नजर आएगा। उनके सामने आपको एक टी.वी स्क्रीन लगी दिखाई देगी जिस पर अंग्रेजी में लिखा होगा 'nothing' वहीं जब आप स्क्रीन को स्क्रॉल करते हुए साइट पर ऊपर की ओर जाएंगे तो बहुत सी फोटो नजर आएंगी। इन तस्वीरों पर आप क्लिक करेंगे तो कुछ अजीब और डरावनी विडियो के लिंक आपके सामने आएंगे। इन्हें खोलने की भूलकर भी भूल न करना क्योंकि हो सकता है कि आप इनके भीतर की वीडियो देखकर डर जाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five most mysterious websites of the world
DEMO
सूपरबैड (Superbad) नामक वेबसाइट देखने में ही कुछ अजीबोगरीब है। इसके होमपेज पर आप क्या पाएंगे ये आपको समझ में नहीं आने वाला। एक्सेस के बाद स्क्रीन एक पिन जैसी डायग्राम आता है, साथ में कुछ लाइन देखने को भी मिलेंगी। आप जैसे ही इस पिन पर क्लिक करेंगे एक अजीब एलेमेंट स्क्रीन पर आ जाएगा।  

यदि आप इनमें से किसी पर क्लिक करते हैं तो एक नया diagram सामने होंगा जो चार भागों में बंट जाता है। इसका अर्थ समझ पाना मुश्किल है। आपने इससे पहले शायद ही कोई ऐसी वेबसाइट देखी होगी। आप जैसे-जैसे क्लिक करते जाएंगे आपके सामने अजीब-अजीब आकृति बनती जाएंगी। सबसे अजीब बात तो यह है कि जब आप वापस होमपेज पर जाकर फिर से इसे दोहराने की कोशिश करेंगे तो इस बार आपके सामने कोई नई आकृति आएगी। इसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

वेबसाइट अपने नाम की तरह बुरी है। अगर आपने शुरू में ही ध्यान दिया होगा तो 'सूपरबैड' वेबसाइट का नाम पड़ा होगा। 
 
विज्ञापन
Five most mysterious websites of the world
demo
'नो बडी हेयर' (Nobodyhere) नाम की इस वेबसाइट के होमपेज पर प्रवेश करते ही आपको एक इन्सान की एनीमेशन दिखाई देगी जिसमे वह कंप्यूटर पर कुछ टाइप कर रहा होता है।

साइट के टॉप पर लेंग्वेंज आइकन दिए गए हैं। सबसे अजीब बात यह है कि होम पेज पर फेसबुक का एक चिन्ह भी बना हुआ है जिस पर कर्सर लेकर जाते ही एनीमेशन में दिखाई दे रहा इंसान कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। 

वहीं नीचे आपको रेंडम वर्ड की लिस्ट दिखाई देगी। इन शब्दों में से आप जैसे ही किसी वर्ड पर माउस रखेंगे तो दूसरी तरफ आपको उसी से सम्बन्धित एक सेंटेंस नजर आएगा।

जब आप किसी वर्ड पर क्लिक करेंगे तो एक पेज खुल जायेगा जिसमें उस से सम्बन्धित एक कोड आपको दिखाई देगा। इनका क्या मतलब है समझ पाना बेहद मुश्किल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed