{"_id":"5b58564d4f1c1ba61f8b51b3","slug":"father-in-law-tried-to-be-raped-daughter-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधी रात को बहू के बिस्तर पर लेट गया ससुर, बनने लगा असुर...और उजड़ गईं दो जिंदगियां","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
आधी रात को बहू के बिस्तर पर लेट गया ससुर, बनने लगा असुर...और उजड़ गईं दो जिंदगियां
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
demo
कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद था। लेकिन वह खिड़की के रास्ते अंदर घुसा। वह कोई और नहीं मेरा ससुर था। ससुर नहीं वो तो असुर है। उसने मेरे साथ जबरदस्ती की। जब मैंने बात नहीं मानी तो उसने मुझे कहा चुपचाप मेरी बात मान जा वरना...
demo
ये दिलदहला देने वाली घटना राजस्थान के चूरू इलाके से सामने आई है। यहां शहर के वार्ड नंबर 6 में रहने वाले एक 50 वर्षीय शख्स ने सोमवार रात अलग मकान में रहने वाली अपनी ही 30 वर्षीय बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर जब उसने विरोध किया तो असुर बने ससुर ने उसके पूरे शरीर को चाकू से गोद कर रख दिया। वह तब तक उसे चाकू से मारता रहा जब तक कि वह बेसुध नहीं हो गई। पुलिस के अनुसार, डीबी अस्पताल में भर्ती महिला के बयान के आधार पर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। ज्यादा खून बह जाने से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बयान के बाद महिला बेहोश हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बयान में बताया कि सुसर ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार किए। आस-पास के लोगों को जब इस बात का पता चला तो आरोपी ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
demo
पीड़िता ने बताया, शादी को 11 साल बीत चुके हैं। जबकि वह बीते 4 साल से अपने सास-ससुर से अलग रह रही थी। वह अपने बच्चों और पति के साथ रहती है। महिला के दो बच्चे हैं। पति 4 दिन से जयपुर गए हुए थे । इसका मौका पाकर रात को ससुर पीड़िता के घर आया। पूछने पर बताया कि वह बच्चों के साथ सोने आया है। तकरीबन रात 11 बजे पीड़िता ऊपर के कमरे में जाकर सो गई और कुंडी लगा ली। लेकिन रात को ससुर बच्चों के पास से उठकर उसके कमरे तक जा पहुंचा। देर रात वह खिड़की से दबे पांव वह कमरे में दाखिल हुआ और पास जाकर लेट गया।
पीड़िता को जब इसका आभास हुआ तो उसने ससुर का विरोध करते हुए उसे बाहर जाने को कहा। लेकिन उसकी तो नियत में खोट था। वह बहू की इस बात पर बोला तेरे साथ मैं गलत काम करूंगा। तेरे पति को इसलिए जयपुर भेजा है। इतना कहने के बाद वह बहू पर भूखे भेड़िए की तरह झपट पड़ा। जब ससुर जबरदस्ती करने लगा तो पीड़िता ने उसे जोर से धक्का देकर बिस्तर से नीचे गिरा दिया और शोर मचाने लगी। तभी उसने डराने के लिए चाकू निकाल लिया और कहने लगा- मान जा वरना तुझे मार दूंगा। आज गलत काम करके ही रहूंगा। इस पर भी उसने विरोध किया तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
पीड़िता को जब इसका आभास हुआ तो उसने ससुर का विरोध करते हुए उसे बाहर जाने को कहा। लेकिन उसकी तो नियत में खोट था। वह बहू की इस बात पर बोला तेरे साथ मैं गलत काम करूंगा। तेरे पति को इसलिए जयपुर भेजा है। इतना कहने के बाद वह बहू पर भूखे भेड़िए की तरह झपट पड़ा। जब ससुर जबरदस्ती करने लगा तो पीड़िता ने उसे जोर से धक्का देकर बिस्तर से नीचे गिरा दिया और शोर मचाने लगी। तभी उसने डराने के लिए चाकू निकाल लिया और कहने लगा- मान जा वरना तुझे मार दूंगा। आज गलत काम करके ही रहूंगा। इस पर भी उसने विरोध किया तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
महिला के सिर, माथे, गले, पीठ, चेहरे, कोहनी व दोनों हाथों पर वार किए। जब महिला दर्द से कराहने लगी तो शोर सुनकर बच्चे भी उठ गए। इस पर बच्चे भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इतने में ससुर छत से नीचे उतरकर भाग गया। इसके बाद महिला पड़ोसियों के पास गई। तब उन लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शरीर पर 50 से ज्यादा जख्म मिले जिनमें 275 टांके लगाने पड़े। सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया, महिला के शरीर पर लगभग 50 घाव थे। घावों को भरने के 275 टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन
demo
वहीं बहू को लहूलुहान करने के बाद आरोपी ने जहर खा लिया। आरोपी ससुर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई जिसको लेकर रिपोर्ट दर्ज हुई। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई खाना खाकर अपने बेटे के घर चला गया। रात दो बजे उसकी भाभी का फोन आया कि भाई ने कुछ खा लिया है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। वह भतीजे को लेकर पहुंचा, तो उसके भाई के मुहं से झाग निकल रहे थे। बेहोशी की हालत में उसे डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी मौत हो गई।