फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती कार में आप भी करती हैं मेकअप तो हो जाएं सावधान, कहीं इस महिला की तरह पछताना न पड़ जाए!

Tue, 04 Sep 2018 02:06 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
eyebrow pencil stuck in women eyes while doing makeup in moving car in bangkok
bangkok

अक्सर आपने महिलाओं को कैब में बैठकर मेकअप करते देखा होगा। मेकअप करने में काफी वक्त लगता है। लिहाजा, कई महिलाएं दफ्तर जाते वक्त रास्ते में यह काम करती हैं ताकि समय का सदुपयोग हो सके। मगर एक महिला को ऐसा करना महंगा पड़ गया।

eyebrow pencil stuck in women eyes while doing makeup in moving car in bangkok
bangkok

बैंकाक में एक महिला अपनी सहेली के साथ कहीं जा रही थी। चलती कार में वह मेकअप कर रही थी। वह आखों के ऊपर आईलाइनर लगा ही रही थी कि तभी उस कार की एक वैन से जोरदार टक्कर हो गई।

eyebrow pencil stuck in women eyes while doing makeup in moving car in bangkok
bangkok

एक्सिडेंट के वक्त महिला का ध्यान शीशे पर था, लिहाजा उसे संभलने के लिए पलभर का मौका नहीं मिला। उसका सिर सामने वाली सीट से जा टकराया और आईलाइनर पेंसिल बाईं आंख में घुस गई। महिला की नाक से भी खून निकलने लगा। फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
eyebrow pencil stuck in women eyes while doing makeup in moving car in bangkok
bangkok
डॉक्टरों ने उसकी आंख से पेंसिल निकल दी। हालांकि, महिला की आंखों में गंभीर चोट नहीं आई, मगर दर्द काफी हुआ। डॉक्टरों ने कहा कि महिला की किस्मत अच्छी थी कि आंख के रास्ते पेंसिल दिमाग तक नहीं पहुंचा, वर्ना काफी नुकसान हो सकता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed