{"_id":"5a5d9d0d4f1c1b87268b4add","slug":"driver-crashes-car-into-second-story-of-a-building-at-california","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हवा में उछलकर 20 फीट ऊंची इमारत में जा घुसी कार, इतने जबरदस्त हादसे के बाद हुआ चमत्कार","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
हवा में उछलकर 20 फीट ऊंची इमारत में जा घुसी कार, इतने जबरदस्त हादसे के बाद हुआ चमत्कार
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खबर में जो तस्वीर आप देख रहे हैं वो किसी फिल्म से नहीं ली गई है बल्कि ये रियल घटना से संबंधित है। यकीन नहीं हो रहा न... लेकिन जब आपको इस घटना के बारे में बताएंगे तो शायद आप इसे मान लें।
car accident
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना कैलिफॉर्निया की है। यहां सड़क पर चल रही एक कार कुछ यूं दुर्घटनाग्रस्त हुई कि देखनें वालों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं रहा।
car accident
कार किसी हॉलीवुड फिल्म के एक्शन सीन की तरह उड़ते हुए एक डेंटल क्लीनिक के दूसरे फ्लोर से जाकर घुस गई और दीवार तोड़कर वहीं लटक गई।यकीनन आपने आज से पहले ऐसी कार दुर्घटना नहीं देखी होगी जिसमें कार उड़कर सीधे बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में जा घुसे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक
विज्ञापन
विज्ञापन
car accident
एक्सीडेंट के बाद हालत ऐसी थी कि आसमान से गिरा खजूर में अटका बराबर स्थिति नजर आने लगी। दरअसल, दुर्घटना के समय क्लीनिक बंद पड़ा था। कार में सवार दो आदमी तो जैसे-तैसे खुद कार से बाहर आ गए लेकिन तीसरे को निकालने के लिए संबंधित विभागों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
car accident
वहीं अस्पताल में कोई मौजूद नहीं था तो किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जहां पर कार जाकर टकराई है, उसकी उंचाई जमीन से लगभग 60 फीट है। बाद में ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि गाड़ी चलाने से पहले ड्रग्स ली थी।