{"_id":"5a72bdb84f1c1b86268b79c2","slug":"couple-get-married-in-toilet-at-chhattisgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट में हुई अजीबोगरीब शादी, देखने वालों की लग गई भीड़ और फिर...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
टॉयलेट में हुई अजीबोगरीब शादी, देखने वालों की लग गई भीड़ और फिर...
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
demo
सुनकर शायद अजीब लग रहा हो, लेकिन यह हकीकत है। जी हां, यह मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में। यकीनन पूरी कहानी जानकर आपको जोर का झटका लगने वाला है।
Trending Videos
demo
ये कहानी है शबा नवाज नामक एक दुल्हन की। 10 महीने पहले उसने शौचालय की मांग पर शादी तोड़ी थी तो वह जबरदस्त चर्चा में आ गई थी। लेकिन नवाज के घर फिर देखिए कैसे शहनाई की गूंज सुनाई दी। आज हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। जी हां, दरअसल हुआ ही कुछ ऐसा। शहनाज की शादी का बैंड-बाजा किसी विवाह स्थल पर बजने की बजाय शौचालय में बजा। सुनकर झटका लगा न... आगे जानिए पूरी कहानी।
demo
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली शबा नवाज ने मार्च 2017 में अपनी शादी तोड़ी थी। उसने अपने ससुराल वालों को कहा था, 'शौचालय नहीं तो निकाह भी नहीं। अगर शादी करनी है तो पहले शौचालय बनवाएं। यह डिमांड दुल्हन ने मार्च 2017 में रायपुर गुढ़ियारी के सरफराज के सामने रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
उस समय शबा की शादी तो न हो सकी, लेकिन जल्द ही ससुराल वालों ने इस शर्त को कबूल कर लिया और घर में शौचालय बनवाने के लिए नगर निगम में आवेदन किया। शौचालय का निर्माण हो गया। फिर यह सूचना शबा के परिवार तक पहुंची। बस फिर क्या था हो गई शादी की तैयारियां शुरू...
विज्ञापन
demo
21 जनवरी 2018 को शहनाज के ब्याह की शहनाई शौचालय में बजी। यही नहीं बाकियों को भी एक सकारात्मक संदेश देने के लिए शबा-सरफराज भी वहां मौजूद रहे। एक दूसरे को वरमाला पहनाई और कहा, घर-घर शौचालय हो तो बीमारियां नहीं फैलेंगी, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी।